फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electrical wires and mobile phones stolen from a house under construction

Ambala News: निर्माणाधीन मकान से बिजली की तारें और मोबाइल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Electrical wires and mobile phones stolen from a house under construction
अंबाला सिटी। थाना सेक्टर-9 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-7 अर्बन एस्टेट स्थित एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की बिजली की तारें और मजदूर का मोबाइल पार कर दिया। सेक्टर-7 निवासी विपिन जैन ने बताया कि मकान नंबर 1014 में निर्माण कार्य चल रहा है, जहां बिजली की वायरिंग का काम पूरा हो चुका था। बीते मंगलवार रात मकान में तीन मजदूर सोए हुए थे। बुधवार सुबह जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि पाइपों से बाहर निकली करीब 1.5 से 2 फुट बिजली की तारें कटी हुई थीं। चोर रात के अंधेरे में सभी कमरों से तार काटकर ले गए। इसके अलावा वहां सो रहे मजदूर निर्मोही का मोबाइल फोन भी गायब मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उप-निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


मकान का ताला तोड़कर नकदी ले गए चोर
अंबाला सिटी। थाना सेक्टर-9 क्षेत्र स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। वारदात के वक्त परिवार बाजार गया हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में दीपक बंसल ने बताया कि वह शाम करीब 5 बजे बाजार सामान लेने गए थे। पौने सात बजे जब वे वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था और अंदर से चिटकनी लगी थी। पड़ोस के मकान के रास्ते पीछे से अंदर दाखिल होने पर देखा कि अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। पड़ताल करने पर अलमारी में रखे 1.05 लाख रुपये गायब मिले। मौके से चोरों द्वारा इस्तेमाल की गई एक लंबी छैनी भी बरामद हुई है। पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

------
मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी
शहजादपुर। कस्बे के धनाना गांव स्थित एक मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की बैटरियां चोरी कर लीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आरएस सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर राव कासिम ने पुलिस को बताया कि 15-16 अक्तूबर की मध्यरात्रि करीब 2:19 बजे धनाना स्थित इंडस कंपनी के टावर पर चोरी का अलार्म बजा। जब टीम ने मौके पर जाकर जांच की, तो टावर परिसर से अमर राजा कंपनी के 24 सेल और एक्साइड कंपनी के 6 सेल गायब मिले। कंपनी के स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन बैटरियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed