{"_id":"5f19c7b78ebc3e63ab02b8c8","slug":"electric-department-sdo-and-je-corona-positive-with-94-new-case-ambala-news-knl383411111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के एसडीओ के बाद जेई और लाइनमैन सहित 94 नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के एसडीओ के बाद जेई और लाइनमैन सहित 94 नए केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बिजली निगम के एसडीओ के बाद वीरवार को उसी सब डिवीजन के जेई और लाइनमैन भी संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों 13 जुलाई की रात को बिजली के पोल एसडीओ के साथ मिलकर दुरुस्त कर रहे थे। जेई और लाइनमैन के संक्रमित पाए जाने के बाद 12 क्रॉस रोड छावनी बिजली निगम कार्यालय में कार्यरत 70 कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए। क्योंकि संक्रमित रिपोर्ट आने से पहले एसडीओ एक्सईएन कार्यालय में भी गया था। इसीलिए एक्सईएन के भी सैंपल लिए गए। साथ ही पूरे कार्यालय को सैनिटाइज भी करवाया गया। बुधवार को 94 केस सामने आए। इसमें 40 मरीज सिटी और 38 कैंट से हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। अब तक अंबाला में 10 मौत कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है। हालांकि वीरवार को भी राहत भरी खबर यह रही कि 80 मरीज कोरोना से जंग जीत कर अपने घर पहुंच गए।
जानिए कहां से आए नए केस
सिटी और कैंट के अलावा बराड़ा, नारायणगढ़ और मुलाना से पांच-पांच केस मिले हैं। शहजादपुर से एक मरीज मिला है। अंबाला सिटी में पुरानी घास मंडी, नाहन हाउस, सेक्टर 7, जैसे इलाकों से धड़ाधड़ केस मिल रहे हैं। इसके अलावा मिलाप नगर, पटेल रोड, काजीवाड़ा, समेत जग्गी सिटी सेंटर से भी मरीज सामने आए हैं।
छावनी के इन एरिया में बढ़ा संक्रमण
बब्याल, बंगाली मोहल्ला, बाजीगर कालोनी, क्रास रोड हनुमान कालोनी, खटीक मंडी, ग्वाल मंडी समेत कई अन्य कालोनियों और मोहल्लों से लगातार मरीज मिल रहे हैं।
225 रह गए एक्टिव केस
अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 225 रह गई है। वहीं जिले में लिए गए कुल सैंपल की संख्या बढ़ कर 30 हजार 822 हो गई है। अंबाला के 172 कंटेनमेंट जोन से 36 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा फ्लू के लक्षण वाले 12 मरीजों के सैंपल लिए गए। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर 13 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं।