फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electric buses will run on five routes, Saha route included

Ambala News: पांच रूटों पर चलेगी इलेक्ट्रिक बसें, साहा रूट किया शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Electric buses will run on five routes, Saha route included
अंबाला। अब चार नहीं पांच रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। पांचवां रूट अंबाला सिटी से साहा इंडस्टि्रयल एरिया रहेगा। वहीं इन पांच रूटों पर बसों के संचालन को लेकर रोडवेज के अधिकारियों ने शनिवार देर शाम को बसों के संचालन को लेकर समय सारणी जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग पांच इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला सिटी से नन्हेडा वाया सुभाष पार्क पर एक बस, अंबाला सिटी से बोह- बब्याल वाया सुभाष पार्क रूट पर दो बस, अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेडी, तोपखाना रूट एक बस, अंबाला सिटी से मोहडा वाया शास्त्री कालोनी कुलदीप नगर, शाहपुर रूट पर एक बस और अंबाला सिटी से साहा इंडस्ट्रीयल एरिया रूट पर एक बस का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अंबाला सिटी से नन्हेडा वाया सुभाष पार्क रूट रहेगा। दिनभर में इलेक्ट्रिक बस 5 चक्कर लगाएगी। यह बस पहला चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह 05:50 मिनट पर निकलेगी। इसके बाद यह अंबाला छावनी बस स्टैंड 06:15 पहुंचेगी यहां से सुभाष पार्क 06:27 पर होते हुए नन्हेडा 06: 50 पर पहुंचेगी। दूसर चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड से 08:05, अंबाला छावनी बस स्टैंड 08:30, सुभाष पार्क 08:42, नन्हेडा 09:05, तीसरा चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड से 10:55, अंबाला छावनी 11: 25, सुभाष पार्क 11:37, नन्हेडा 12:00 बजे, चौथा चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड से दोपहर 01:20 मिनट, अंबाला छावनी 01:50, सुभाष पार्क 02:02, नन्हेडा 02:25, पांचवां चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड 03:40, अंबाला छावनी बस स्टैंड 04:10, सुभाष पार्क 04:20, नन्हेडा 04:45 पर पहुंचेगी। इसके अलावा यही बस शाम को अंबाला सिटी बस स्टैंड से 06:00बजे, 07:25 और 08:30 मिनट पर अंबाला छावनी के तीन चक्कर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला सिटी से बोह- बब्याल वाया सुभाष पार्क का रूट रहेगा। इस रूट पर बस 4 चक्कर लगाएगी। पहला चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह 06:00 बजे, अंबाला छावनी बस स्टैंड 06:25 बजे, सुभाष पार्क 06:37 बजे, बब्याल 06:52 बजे, बोह 07:15 बजे पहुंचेगी। दूसरा चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड 08:45 बजे, अंबाला छावनी बस स्टैंड 09:25 बजे, सुभाष पार्क 09:27 बजे, बब्याल 09:42 बजे, बोह 10:05 बजे पहुंचेगी। तीसरा चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड दोपहर 02:10 बजे, अंबाला छावनी बस स्टैंड 02:50 बजे, सुभाष पार्क 02:52 बजे, बब्याल 03:07 बजे, बोह 03:30 बजे, चौथा चक्कर शाम 05:00 बजे, अंबाला छावनी बस स्टैंड 05:25 बजे, सुभाष पार्क 05:42 बजे, बब्याल 05-57 बजे, बोह 06:20 बजे पहुंचेगी। यह बस दिन 11:30 बजे और रात 07:50 बजे दो चक्कर अंबाला सिटी से अंबाला छावनी बस स्टैंड के लगाएगी।

अंबाला सिटी से पंजोखरा वाया कलरहेडी, तोपखाना रूट पर यह बस 4 चक्कर लगाएगी। यह बस पहला चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह 06:45, अंबाला छावनी बस स्टैंड 07:10 बजे , तोपखाना 07:32 बजे, कलरहेडी 07:45 बजे होते हुए 08:45 बजे पंजोखरा पहुंचेगी। दूसरा चक्कर 09:50 बजे, अंबाला छावनी 10:20 बजे, तोपखाना 10:42 बजे, कलरहेडी 10:55 बजे, पंजोखरा 11:15 बजे, तीसरा चक्कर अंबाला सिटी दोपहर 01:35 बजे, अंबाला छावनी 02:05 बजे, तोपखाना 02:27 बजे, कलरहेड़ी 02:40 बजे, पंजोखरा 03:00 बजे, चौथा चक्कर शाम अंबाला सिटी 04:45 बजे, अंबाला छावनी 05:15 बजे, तोपखाना 05:37 बजे, कलरहेडी 05:50 बजे, पंजोखरा 06:10 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही यह बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से दो चक्कर सुबह 05:30 बजे और रात 08:00 बजे अंबाला छावनी के लिए चलाई जाएगी।

अंबाला सिटी से मोहडा वाया शास्त्री कालोनी कुलदीप नगर, शाहपुर तक संचालन करेगी पूरा दिन में यह बस 5 चक्कर लगाएगी। पहला चक्कर अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह सात बजे, अंबाला छावनी 07:25 बजे, नन्हेडा 07:35 बजे, शाहपुर 07:40 बजे, मोहडा 07:55 बजे पर पहुंचेगी। दूसरा चक्कर 09 बजे, अंबाला छावनी 09:30, नन्हेडा 09:40, शाहपुर 09:45, मोहडा 07:55 तीसरा चक्कर अंबाला सिटी 11:40, अंबाला छावनी 12:10, नन्हेडा 12:20, शाहपुर 12:25, मोहडा 12:40, चौथा चक्कर अंबाला सिटी 01:45, अंबाला छावनी 02:15, नन्हेडा 02:25, शाहपुर 02:30, मोहडा 02:45, पांचवां रूट अंबाला सिटी दोपहर 03:50, अंबाला छावनी 04:15, नन्हेडा 04:30, शाहपुर 04:40, मोहडा 04:40 पर पहुंचेगी। इसके अलावा यह बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से शाम 05:55 और 07:15 अंबाला छावनी के लिए दो चक्कर ओर लगाएगी।

अंबाला सिटी से अंबाला कैंट साहा इंडस्ट्रीयल एरिया रूट पर बस 3 चक्कर लगाएगी। पहले चक्कर में यह बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह 07:30, अंबाला छावनी 08:00 , साहा इंडस्ट्रीयल एरिया 08:50 , दूसरे चक्कर में यह बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से 10:25 अंबाला छावनी 11:00 , साहा इंडस्ट्रीयल एरिया 11:50 , तीसरे चक्कर में यह बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से शाम 04:00 बजे, अंबाला छावनी 04:50 , साहा इंडस्ट्रीयल एरिया 05:20 पर पहुंचेगी। इसके साथ ही यह बस अंबाला सिटी से सुबह 06:15 दोपहर 02:40 शाम 06:50 और 08:10 पर अंबाला कैंट तक संचालन करेगी।


वर्जन

इलेक्ट्रिक बसें अब चार नहींं पांच रूटों पर संचालन करेंगी, पांचवां रूट साहा इंडस्टि्रयल एरिया को जोड़ा गया है। इसके साथ ही इन बसों के संचालन को लेकर समय सारणी जारी कर दी गई है।

अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed