फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electric bus driver beaten up

Ambala News: इलेक्ट्रिक बस चालक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Electric bus driver beaten up
कालपी में इलेक्ट्रिक बस के आगे लगाई निजी बस। स्वयं
निजी बस के कर्मचारियों ने की हाथापाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सोमवार को अंबाला-बराड़ा रूट पर एक निजी बस के कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिक बस के चालक को पीट दिया। निजी बस चालक ने पहले साहा, कालपी और मुलाना में इलेक्ट्रिक बस को रोका और चालक के साथ हाथापाई की। इलेक्ट्रिक बस के चालक संदीप कुमार ने बताया कि वह परिचालक सुनील के साथ अंबाला सिटी बस स्टैंड से सवारियां लेकर बराड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही बस साहा अड्डे पर पहुंची और सवारियां उतारने लगी, तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने इलेक्ट्रिक बस को साइड मार दी।

इस टक्कर के कारण सरकारी बस का पाइप मुड़ गया। चालक ने इस पर आपत्ति जताई और निजी बस चालक से बात करनी चाही, तो वह गाली-गलौज और अभद्रता पर उतारू हो गया। परिचालक के बीच-बचाव के बाद बस आगे बढ़ी, लेकिन निजी बस चालक ने कालपी के पास अपनी बस को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया और रास्ता रोक लिया। इसके बाद जब बस मुलाना पहुंची, तो निजी बस चालक ने अपने कुछ अन्य साथियों को वहां बुला लिया। इन लोगों ने मिलकर चालक संदीप के साथ धक्का-मुक्की की और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित चालक संदीप ने घटना की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है। इलेक्ट्रिक बस कर्मियों का कहना है कि यदि इसी तरह सरेआम उनके साथ मारपीट होगी, तो वे सुरक्षित तरीके से अपनी सेवाएं कैसे दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed