{"_id":"662c38aad6929dc6ee0c4e14","slug":"election-nomination-process-from-29th-ambala-news-c-36-1-amb1001-122206-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया 29 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया 29 से
विज्ञापन
अंबाला। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया का कार्य शुरू हो जाएगा और यह कार्य उपायुक्त कार्यालय की कोर्ट रूम में होगा।
शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त डाॅ. शालीन ने बताया कि निर्धारित तिथियों के तहत नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकता है। इसके तहत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 29 अप्रैल से नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस कार्य के तहत नामांकन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों को चैक करने का तथा अन्य जो आवश्यक कार्य किए जाने हैं, उससे जुड़ी सभी तैयारियां दुरूस्त होनी चाहिए ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वो निर्वाचन आयोग की ओर से जो हिदायतें जारी की गई हैं, उनकी अनुपालना करें।
नामांकन प्रक्रिया के तहत एक प्रत्याशी के साथ चार सदस्य आ सकते हैं। इसके साथ वाहनों को साथ लाने के लिए जो निर्धारित मापदंड हैं, उसकी अनुपालना करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि लोकसभा आम चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर शुरू से ही सभी कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसकी उन्हें ट्रेनिंग भी दिलवाई गई है ताकि चुनाव के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जिला चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां पर सी-विजल एप के साथ सुविधा एप के माध्यम से जो भी कार्य हैं वो किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान जिला चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, आरटीए सुशील कुमार, डीआईओ अरविंदजीत सिंह के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।