फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Election material removed from electric pole

बिजली के पोल से हटाई चुनावी सामग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Election material removed from electric pole
नारायणगढ़। चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दल और उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का पालन करें। नगर पालिका चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सलोनी शर्मा ने कहा कि सरकारी भवनों और बिजली के पोल पर चुनाव प्रचार सामग्री न चस्पा की जाए। वीरवार को सरकारी भवनों और बिजली के पोल आदि स्थानों पर लगाई गई प्रचार सामग्री टीमों द्वारा हटाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और उम्मीदवार अपने समर्थकों को किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी जमीन, भवन, प्रांगण, दीवार आदि पर झंडा लगाने, बैनर लगाने, नोटिस चिपकाने, नारे लिखने आदि के लिए अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए सभी लोगों का सहयोग बेहद आवश्यक है। पोलिंग स्टेशनों पर बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed