Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Election issue: Cantonment residents deprived of canal water facility, line not laid in three years

चुनावी मुद्दा : नहरी पानी की सुविधा से वंचित छावनीवासी, तीन साल में नहीं बिछी लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Election issue: Cantonment residents deprived of canal water facility, line not laid in three years
अंबाला। अमृत योजना के तहत बिछाई जा रही नहरी पानी की पाइप लाइन अभी भी अधूरी है और लोगों को आज भी नहरी पानी की सुविधा का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

योजना में चल रही ढीली कार्रवाई का मामला इस बार चुनावी मुद्दा बनेगा और पानी की समस्या से जूझ रहे लोग वोट के माध्यम से अपना रोष दर्ज करवाएंगे क्योंकि इस योजना को धरातल पर उतारने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे कि लोगों के कंठ नहीं सूखेंगे, 24 घंटे पानी मिलेगी और बिना मोटर के ही पहली मंजिल पर पानी पहुंच जाएगा।
हकीकत में आजतक यह बात साबित नहीं हो पाई और आज भी लोगों को गली-मोहल्लों में लगे ट्यूबवेलों के सहारे ही पानी मिल रहा है जोकि अक्सर खराब रहते हैं। कभी इनमें से गंदा और बदबूदार पानी आने लगता है तो कभी मोटर खराब होने से पानी मिलना ही बंद हो जाता है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का तर्क है कि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) की गैस पाइप की वजह से काम लंबित हो गया है, क्योंकि नेशनल हाइवे के नजदीक से गुजर रही गैस पाइप के नीचे से ही नहरी पानी की पाइप लाइन को निकालना है जोकि जोखिम भरा हो सकता है जबकि नेशनल हाइवे और रेलवे लाइनों के नीचे से पाइप डालने का काम पूरा कर दिया गया है। इस रुकावट को दूर करने के लिए नगर परिषद ने गेल के साथ पत्राचार भी किया, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से पाइप लाइन डालने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

123.97 करोड़ की योजना
वर्ष 2021 में अमृत योजना के तहत 123.97 करोड़ की लागत से अंबाला छावनी क्षेत्र के लिए 22.4 किलोमीटर पेयजल लाइन डाली जा रही है। इन पाइप लाइनों के माध्यम से पानी सीधा बूस्टरों तक पहुंचाया जाएगा। अधोमाजरा से घसीटपुर तक यह पाइप लाइन डाली जा रही है और इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है लेकिन नेशनल हाइवे के नजदीक गुजर रही गैस की पाइप लाइन के कारण अभी भी यह कार्य लंबित पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार हो रहे लोग
अंबाला छावनी के रिहायशी क्षेत्रों में लगे जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल दम तोड़ रहे हैं। कभी मोटर खराब हो जाती है तो कभी कुछ और समस्या आ जाती है। कर्मचारियों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जनस्वास्थ्य विभाग ट्यूबवेलों को दुरुस्त करवाने में भी पिछड़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर किसी ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाए तो इसे नई से नहीं बदला जाता, बल्कि रिपेयर ही किया जाता है और इसमें भी दो से तीन दिन का समय बीत जाता है और इस दौरान लोगों को पानी खरीदना पड़ता है।
दर्जनों कॉलोनियों में समस्या
रोजाना किसी न किसी कॉलोनी का ट्यूबवेल खराब हो रहा है। शिवपुरी कॉलोनी सहित टांगरी बांध के नजदीक क्षेत्र के लोग इस परेशानी से पहले ही जूझ रहे हैं। अब वशिष्ट नगर सहित दयालबाग के लोगों के लिए यह परेशानी खड़ी हो गई है। राम कुमार शर्मा व गिरीश कुमार ने बताया कि घरों में गंदा व बदबूदार पानी आ रहा है। हैरानी की बात है कि कई जगह खुदाई के बाद भी कर्मचारी फाल्ट को नहीं ढूंढ पाए हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने एक्सईएन से भी गुहार लगाई थी और उन्हें बताया था कि पानी की समस्या के कारण बुजुर्ग व बच्चे लगातार बीमार हो रहे हैं।
फोटो-9

पिछले 10 वर्ष में करोड़ों रुपये की कई योजनाएं बनी, जोकि आजतक धरातल पर सही तरीके से नहीं उतर पाई। अधोमाजरा पेयजल योजना भी इनमें से एक है। पानी का स्तर लगातार नीचे जा रहा है और अभी तक नहरी पानी की पाइप लाइन ही नहीं बिछ पाई है। इसका खामियाजा अंबाला की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
सतीश कनौजिया, पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस (ओबीसी विभाग)फोटो-10
छावनी में करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं और कुछ चल भी रहे हैं, जिनका काम जल्द पूरा हो जाएगा। नहरी पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य जारी है और इसका फायदा भी जल्द लोगाें को मिलेगा।

बलकेश वत्स, बीएलओ, भाजपा अंबाला।
वर्जन
समस्या समाधान का प्रयास किया जा रहा है ताकि स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पानी के सेंपल भी लिए गए हैं।
जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
वर्जन
अधोमाजरा से घसीटपुर तक बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन का 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। गेल की गैस पाइप को लेकर पत्राचार किया था, उन्होंने अनुमति प्रदान कर दी है। रेलवे लाइन के नीचे से पाइप डालने का कार्य जारी है। आगामी कुछ हफ्तों में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि अंबाला छावनी का पूरा क्षेत्र नहरी पानी की सुविधा से जुड़ जाए।


मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed