फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Election Commission's Doraemon mascot inspires to vote

Ambala News: चुनाव आयोग के डोरेमोन मैस्कॉट ने किया वोट के लिए प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Election Commission's Doraemon mascot inspires to vote
सुभाष पार्क के बाहर डोरेमोन मैस्कॉट मतदाताओं को प्रेरित करते हुए। संस्था
अंबाला। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक कर रहा डोरेमोन लोगों को खूब भा रहा है। डोरेमोन मैस्कॉट शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को 25 मई के दिन अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

अंबाला की एडीसी और स्वीप एक्टिविटी की नोडल अधिकारी अपराजिता ने बताया कि डोरेमोन मैस्कॉट ने अंबाला के जग्गी सिटी सेंटर, नेताजी सुभाष पार्क, सेक्टर-7 में जाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मत का प्रयोग करने के लिए कहा। जग्गी सिटी सेंटर पर परमजीत सिंह ने डोरेमोन मैस्कॉट के साथ फोटो क्लिक कराई और 25 मई को मतदान का प्रण लिया। इसी तरह जसप्रीत कौर ने भी डोरेमोन के साथ सेल्फी ली और कहा कि यह जिला प्रशासन व चुनाव आयोग की अच्छी पहल है कि इस तरह से आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को 25 मई के दिन मतदान करके अपना फर्ज अदा करें। एडीसी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अति आवश्यक है। ऐसे में आमजन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कर भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देश के लिए कुछ करने का मौका अपने हाथ से जाने न दें। मतदान के दिन कोई बहाना नहीं बल्कि घरों से मतदान के लिए निकलें। गर्व के साथ अपना वोट करें और लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed