फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly woman duped of Rs 57.77 lakh in the name of online trading

Ambala News: बुजुर्ग महिला से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 57.77 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman duped of Rs 57.77 lakh in the name of online trading
अंबाला सिटी। सेक्टर-1 की रहने वाली नीलम गुप्ता (70) से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 57.77 लाख की ठगी हो गई। ठगों ने खुद को लंदन की एक नामी ट्रेडिंग कंपनी का मैनेजर बताकर फर्जी ट्रेडिंग शुरू करवा दी थी। पहले ट्रेडिंग के नाम पर एक ग्रुप से जोड़कर उनका फर्जी अकाउंट सोशल मीडिया पर दिखा दिया था, उसमें मोटा मुनाफा दिखाते रहे। रुपये निकालने की कोशिश की तो ठगी का खुलासा हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता नीलम गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2026 में उन्होंने अपने पति की फेसबुक आईडी पर घर बैठे लाखों कमाने का एक इन्वेस्टमेंट विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में एक बार 22 हजार लगाओ व घर बैठे लाखों कमाओ का झांसा दिया गया था, जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया तो 21 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम कार्तिक मेहता और खुद को लंदन की प्रॉक्सट्रेंड नाम की ट्रेडिंग कंपनी का मैनेजर बताया। एक ट्रेडिंग यूआरएल देकर जीमेल आईडी के जरिए लॉग इन कराया। बाकायदा ऑफिशियल दिखने वाली ईमेल आईडी से वेरिफिकेशन लिंक भेजे गए। जूम मीटिंग व टेलीग्राम आईडी के माध्यम से बिछाया जाल : पीड़िता नीलम का आरोप है कि आरोपी कार्तिक लगातार जूम मीटिंग व टेलीग्राम आईडी के माध्यम से महिला से संपर्क में रहा और उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग तारीखों में यूपीआई आईडी व कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाता रहा। 13 जनवरी को 19 हजार 108 से शुरुआत की। जनवरी और फरवरी के दौरान अलग-अलग यूपीआई आईडी व क्यूआर कोड पर रुपये ट्रांसफर किए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर आपराधिक विश्वासघात 316(2), धोखाधड़ी 318(4), पहचान छिपाकर धोखाधड़ी 319(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed