{"_id":"68d98db24a4aaadd440ba8d7","slug":"elderly-man-injured-after-falling-from-lift-at-railway-station-ambala-news-c-36-1-amb1001-150514-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट में गिरकर बुजुर्ग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट में गिरकर बुजुर्ग घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं में पिछड़ता नजर आ रहा है, स्टेशन पर कभी एस्कलेटर बंद हो जाता है तो कभी लिफ्ट। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे ही एक लापरवाही के मामले में बड़ा हादसा बच गया, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति लिफ्ट में सवार होने लगा तो वो पांच फुट नीचे जमीन पर गिर गया क्योंकि लिफ्ट खराब थी और इसके बाहर चेतावनी के तौर पर न तो संकेतक लगा हुआ था और न ही किसी कर्मचारी की तैनाती की गई थी।
दो बच्चों ने सुनी आवाज : हादसा रविवार दोपहर लगभग दो बजे हुआ। जब दो बच्चे आरपीएफ पोस्ट के नजदीक लगी लिफ्ट के नजदीक से गुजरे तो उन्हें मदद की पुकार सुनाई दी। जब वह लिफ्ट के पास गए तो देखा कि एक बुजुर्ग लिफ्ट के अंदर गिरा हुआ है। उन्होंने तुरंत आरपीएफ पोस्ट पर इसकी जानकारी दी तो तुरंत निरीक्षक रविंदर सिंह व उप निरीक्षक कुलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और अन्य कर्मचारियों की मदद से बुजुर्ग को लिफ्ट से बाहर निकाला जोकि काफी घबरा गए थे, उन्हें शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट भी लगी थी, गनीमत रही कि इस हादसे में उनकी जान नहीं गई। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें सिटी स्थित उनके घर भेज दिया गया। बुजुर्ग ने बताया : छावनी के साई का बाग निवासी कालूराम (65) ने बताया कि लिफ्ट का आधा गेट खुला हुआ था तो उन्होंने अपना एक पैर अंदर रख दिया, लेकिन इस दौरान वो लिफ्ट के अंदर लगभग पांच फुट जमीन पर गिर गए, गनीमत रही कि लिफ्ट ऊपर से नीचे की तरफ नहीं आई, अन्यथा उनका बचना मुश्किल था। मामले की सूचना मिलते ही बुजुर्ग के बेटे सेवाराम भी मौके पर पहुंच गया और उन्होंने आरपीएफ द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर आभार प्रकट किया।