फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly man hit by trolley, admitted

Ambala News: बुजुर्ग को ट्राले ने मारी टक्कर, दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by trolley, admitted
अंबाला। भानोखेड़ी के निकट एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गांव की पूर्व सरपंच उर्मिला देवी को अंदरूनी चोटें आई तो चालक ससुर जसमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक बीकानेर के शंकर लाल पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अंबाला सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में भानोखेड़ी गांव निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि वह गांव की पूर्व सरपंच है। नौ फरवरी को ससुर जसमेर सिंह के साथ बाइक पर अंबाला सिटी गए थे और शाम के समय लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्राॅला आगे जा रहा था। लिंक रोड पर ट्राले को इधर-उधर करते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह सड़क की तरफ गिर गई तो वहीं ससुर बाइक सहित ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में पूरे शरीर पर चोटें आई और उसे अंदरूनी चोटें आई है।
विज्ञापन

ट्रक चालक की पहचान बीकानेर के शंकर लाल के रूप में हुई है। उपचार के लिए ससुर को सिटी नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। मौजूदा समय में ससुर अंबाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed