फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly couple living a hellish life for a month rescued

Ambala News: एक माह से नारकीय जीवन जी रहे बुजुर्ग दंपती काे किया रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple living a hellish life for a month rescued
संस्था के सदस्य बुजुर्ग को रेस्क्यू कर ले जाते हुए। संस्था
- कमरे में था गंदगी और बदबू का आलम, संतान न होने के कारण नहीं था कोई देखभाल करने वाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रिश्तों और सामाजिक संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां करीब एक महीने से किराए के मकान में दयनीय और अमानवीय परिस्थितियों में रह रहे एक बुजुर्ग दंपती को 14 जुलाई की देर रात सुरक्षित निकाला गया। यह घटना सामाजिक सरोकारों पर गंभीर सवाल उठाती है। दुर्गा नगर की स्थानीय टीम को 12 जुलाई को सूचना मिली थी। एक बुजुर्ग दंपती किराए के कमरे में नारकीय हालात में रह रहा था। सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मंजर देखकर हर कोई हैरान रह गया।
बुजुर्ग की पहचान रेलवे रोड निवासी सर्वेश कुमार के रूप में हुई। सर्वेश कुमार चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो चुके थे। उनकी पत्नी दृष्टिबाधित हैं। उचित देखभाल और भोजन के अभाव में दोनों कई दिनों से गंदगी और बदबू के बीच तड़प रहे थे। दंपती की कोई संतान नहीं थी। वे पहले दिहाड़ी मजदूरी कर गुजारा चलाते थे, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ उनकी परेशानी बढ़ती गई।
विज्ञापन


मंजर देख लोग हुए हैरान
12 जुलाई को दुर्गा नगर की स्थानीय टीम को बुजुर्ग दंपती के बारे में जानकारी मिली। सूचना के आधार पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके का मुआयना किया। कमरे के अंदर का मंजर देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। बुजुर्ग दंपती करीब एक महीने से नारकीय और अमानवीय परिस्थितियों में जीवन बिता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक संस्था बनी सहारा
जानकारी मिलने के बाद प्रशासन के साथ-साथ बुजुर्गों के परिजन भी हरकत में आए। आनन-फानन कमरे की सफाई कराई गई। इसके बाद सामाजिक संस्था नी आसरा दा आसरा की टीम 14 जुलाई की देर रात मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों बुजुर्गों को सुरक्षित निकाला और अपने साथ ले गई। अब संस्था द्वारा उनकी उचित देखभाल और इलाज की व्यवस्था की गई है।

संस्था के सदस्य बुजुर्ग को रेस्क्यू कर ले जाते हुए। संस्था

संस्था के सदस्य बुजुर्ग को रेस्क्यू कर ले जाते हुए। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed