फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight tyres of three trucks stolen by using jacks

Ambala News: जैक लगाकर तीन ट्रकों के आठ टायर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Eight tyres of three trucks stolen by using jacks
अंबाला। डंगडेहरी काकरू गांव में शातिर चोरों ने पार्किंग में खड़े तीन ट्रकों से आठ टायर चोरी कर लिए। टायर निकालने के बाद ट्रकों के नीचे ईंटें लगा दी थी। पुलिस ने ट्रक मालिक डंगडेहरी काकरू निवासी जगमेल सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित जगमेल सिंह ने बताया कि वह अपने ट्रकों के जरिये शेलर से भूसा लेकर फैक्टरी में सप्लाई करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

रविवार रात 1 बजे उन्होंने अपने तीन ट्रक रोजाना की तरह गांव के गुरुद्वारे के पीछे स्थित पार्किंग में खड़े किए थे। सोमवार सुबह जब वह पार्किंग में पहुंचे तो ट्रकों के टायर गायब थे। तीनों ट्रकों से 8 टायर गायब थे। पुलिस पार्किंग के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लग सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed