फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight months pregnant married woman dies under suspicious circumstances

आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight months pregnant married woman dies under suspicious circumstances
अंबाला। मुलाना स्थित गांव दादुपुर निवासी आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर विवाहिता को मुलाना के एमएम अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में वीरवार को सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। अभी पोस्टमार्टम के बाद शव बाहर ही निकाला था कि ससुराल और मायके पक्ष दोनों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर खड़े पुलिस मुलाजिमों ने जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन शव को गांव दादुपुर लेकर गए और वहां पर संस्कार करवाया। कलालटी चौकी प्रभारी एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि शव ले जाने को लेकर ससुराल व मायके पक्ष भिड़ गए थे। बाद में मामला शांत करवा दिया था। मृतक की मां की शिकायत पर फिलहाल इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। बता दें कि दादुपुर निवासी विवाहिता का प्रेम विवाह करीब नौ माह पहले झाडूमाजरा में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed