फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight members of Shri Sanatan Seva Sabha resigned

श्री सनातन सेवा सभा के आठ सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Eight members of Shri Sanatan Seva Sabha resigned
सेक्टर-10 स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का संचालन करने वाली श्री सनातन सेवा सभा सेक्टर-10 की कार्यकारिणी के आठ सदस्यों ने इस्तीफा दिया है। इसमें सभा के कई मुख्य पदाधिकारी भी शामिल हैं। इन्होंने जिला रजिस्ट्रार को त्यागपत्र सौंपा है। वहीं कार्यवाहक प्रधान का कहना है कि उन्हें सिर्फ कोषाध्यक्ष का इस्तीफा मिला था, वह भी एक माह पहले। इसके अलावा किसी अन्य का इस्तीफा उन्हें नहीं प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि सभा का कार्यकाल इसी साल 29 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद कोरोना काल को देखते हुए इसे छह माह के लिए बढ़ा दिया था। अब वह समय भी पूरा हो चुका है। इसके बाद भी चुनाव प्रक्रिया नहीं हुई है। इस दौरान मंदिर का कार्य सही तरीके से न होने और कार्य करने में असमर्थता का हवाला देते हुए कोषाध्यक्ष राजकुमार, उप प्रधान केवल कृष्ण व सह सचिव सुरेंद्र सचदेवा के साथ पांच कार्यकारी सदस्यों रामकुमार गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, ललित गोस्वामी, संजय सासन व कुलदीप गर्ग ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

नामों को लेकर पाई गई थीं अनियमितताएं
संस्था के संस्थापक सदस्य नीरू वढेरा ने कहा कि संस्था की सदस्यता सूची प्राप्त होने पर उसमें नामों को लेकर कई तरह की अनियमितताएं पाई गई थीं। इस विषय पर जिला रजिस्ट्रार (फर्म एंड सोसायटी) को अवगत करवाया गया। सभी तथ्यों को सुनने और विचार करने के बाद हमारा पक्ष ठीक पाया गया। तीस जुलाई को रजिस्ट्रार द्वारा आदेश पारित करते हुए उपरोक्त सभी त्रुटियों को ठीक करने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर भी चार माह हो चुके हैं। मगर, कोई फैसला नहीं दिया गया। इसके इतर राज्य रजिस्ट्रार, चंडीगढ़ को अपील दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन समाप्त होने के तीन माह के अंदर चुनाव करने के लिए कहा गया था। अभी लॉकडाउन खत्म होने के एक माह भी समाप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा पिछले दिनों जिला रजिस्ट्रार द्वारा जो निर्णय दिया गया था, उसको लेकर भी स्टेट रजिस्ट्रार को अपील डाली गई है। जल्द ही उस पर सुनवाई होगी। वहीं जो कह रहे हैं कि हमने इस्तीफा दे दिया है, उसमें से केवल एक कोषाध्यक्ष का करीब एक माह पहले इस्तीफा आया था। इसके अलावा किसी भी अन्य सदस्य का इस्तीफा मेरे पास नहीं पहुंचा है।
- प्रभु दयाल, कार्यवाहक प्रधान, श्री सनातन सेवा सभा सेक्टर-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed