{"_id":"64a46be47d16e23e7709a9d4","slug":"eight-lakh-cheated-in-the-name-of-sending-son-to-canada-ambala-news-c-36-1-amb1002-6299-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख ठगे
विज्ञापन
अंबाला। बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर रूपनगर निवासी से तीन आरोपियों ने आठ लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़ित कोर्ट में पहुंचा तो वह वहां भी हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया।
जिला रूपनगर के गांव बैंस निवासी बख्तावर सिंह ने बलदेव नगर थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे जगजीत सिंह को कनाडा भेजने के लिए आरोपी हिमानी शर्मा, अभिषेक भंडारी और केडी भंडारी से रिश्तेदार निरंजन सिंह ने मुलाकात कराई थी। रिश्तेदार निरंजन सिंह ने भी कनाडा जाने के लिए पेपर लगाए थे। आरोपियों ने मामले में बात करने के लिए बलदेव नगर में बुलाया। जहां पर 15 लाख रुपये में बेटे जगजीत को कनाडा भेजना तय हुआ।
आरोपियों ने कहा कि आठ लाख रुपये नकद और 7 लाख रुपये कनाटा पहुंने के बाद देने होंगे। इस दौरान हिमानी शर्मा के खाते में साढ़े छह लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने कुछ दिन में डेढ़ लाख रुपये मांगे, तो वह इस धनराशि को नकद दे आए। इसके बाद पीड़ित ने पूछा कि बेटे को कब विदेश भेजेंगे तो आरोपियों ने कहा कि वीजा आ गया है जल्द ही भेज देंगे। लेकिन आरोपी टालमटोल कर रहे हैं। आरोपी हिमानी ने चार लाख रुपये का चेक दिया मगर वह बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी रुपये न लौटाने की बात कहते हुए धमकी देने लगे।