{"_id":"686853096326feae5d05fed4","slug":"eight-firms-named-police-summoned-records-ambala-news-c-36-1-sknl1017-145544-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आठ फर्म नामजद, पुलिस ने रिकॉर्ड तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आठ फर्म नामजद, पुलिस ने रिकॉर्ड तलब किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी अनाज मंडी में सूरजमुखी की खरीद के नाम पर हुई गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने नामजद आठों फर्माें से रिकॉर्ड तलब कर लिया है। पुलिस नामजद लालचंद, रघुनाथ दास, जीएसएस ट्रेडिंग, एनएन ट्रेडिंग, रजत ट्रेडर्स, अंकुश ट्रेडिंग एंड कंपनी, अशोक कुमार फर्माें से रिकॅार्ड लेकर सबूत जुटाएगी।
उसके बाद टीम इन फार्माें पर गिरफ्तारी की तलवार लटकेगी। उधर, एसडीएम दर्शन कुमार द्वारा की गई प्राथमिक जांच में संबंधित फर्माें द्वारा 12 सौ से 13 सौ क्विंटल की अधिक खरीद की है। वीरवारको ही हेफेड ने अपने दो मैनेजर रीतू बाला व विजय ढिल्लों को निलंबित किया था।
यह पूरा खेल प्रशासन के मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में मिलीभगत करके किया गया था।
सिटी की अनाजमंडी में 29 जून को बिना गेट पास के दो ट्रक सूरजमुखी की बोरियां सहित दाखिल हो गए थे। मामला के तूल पकड़ने के बाद एसडीएम को जांच सौंपी गई थी।