फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight cases of corona found, total 34 active

आठ नए केसों के साथ अब जिला में 34 एक्टिव केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Eight cases of corona found, total 34 active
जिला में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है और शनिवार को 8 नए मरीजों के साथ अब जिला में 34 एक्टिव केस हो चुके हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.59 फीसदी है। आज जिले में कोरोना के 8 नए केस पॉजिटिव आए हैं तथा 4 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन

जिला में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 797387 सेंपल लिए गए हैं। वहीं कोविड-19 के दृष्टिगत जिला में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है और कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 47 हजार 819 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। यह जानकारी देते हुए डाक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 10 लाख 62 हजार 080 लोगों को वैक्सीनेशन लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 10 लाख 33 हजार 588 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है। वैक्सीनेशन करवाकर कोरोना संक्रमण के फैलाव से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed