फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Efforts to save people living on the banks of Tangri from floods

Ambala News: टांगरी किनारे बसे लोगों को बाढ़ से बचाने की कवायद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Efforts to save people living on the banks of Tangri from floods
अंबाला कैंट में चांदपुरा गांव से लेकर पंजाब सीमा तक अधूरा पड़ा बांध निर्माण का कार्य। ग्रामीण - फोटो : Samvad
एसडीएम ने बुलाई भूस्वामियों की बैठक, प्रस्तावित बांध के मार्ग में आ रही जमीन पर होगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। टांगरी नदी के किनारे बसे इलाकों को हर साल आने वाली बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। चांदपुरा गांव से लेकर पंजाब सीमा (रामगढ़) तक बनने वाले रामपुर सरसेहरी बांध के निर्माण और विस्तार की बाधाओं को दूर करने के लिए उपमंडल अधिकारी अंबाला सदर ने पहल की है।
सिंचाई विभाग और प्रशासन के बीच तालमेल की कमी के कारण अटके इस मामले को सुलझाने के लिए 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। यह बैठक एसडीएम कार्यालय में होगी। इसमें उन भूस्वामियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनकी जमीन इस प्रस्तावित बांध के मार्ग में आ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को किया तलब
प्रशासन ने सरसेहरी और चांदपुरा गांव के 24 भूस्वामियों की सूची जारी की है। बांध के निर्माण में आ रही अड़चनों को जल्द दूर करने के लिए इन लोगों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। सरसेहरी गांव से अमरीक सिंह, करनैल सिंह, तरसेम सिंह, गुरुचरण सिंह, परविंदर सिंह, जसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, अजमेर सिंह, भूपिंदर सिंह, सरजीत सिंह, जसबीर कौर और शाबिंद्र सिंह को बुलाया गया है। इसी प्रकार चांदपुरा गांव से राज कुमारी, रणधीर कुमार, हरिंदर सिंह, दर्शन सिंह, सरवन राम, सतीश कुमार, पुष्पा रानी, आशुतोष, प्रेम सागर और विद्या सागर को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जल सेवा मंडल के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि बैठक की सूचना क्षेत्र के नगर पार्षदों को भी भेज दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed