Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Edusat's new schedule stalled due to administrative reasons

Ambala News: प्रशासनिक कारणों से रुका एजुसेट का नया शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Edusat's new schedule stalled due to administrative reasons
अंबाला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एजुसेट नेटवर्क के जरिए होने वाले प्रसारण के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। विभागीय निर्देशानुसार 3 मई तक के लिए निर्धारित टेलीकास्ट शेड्यूल फिलहाल प्रशासनिक कारणों से जारी नहीं किया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आमतौर पर यह प्रसारण दो चैनलों पर होता है। इसमें चैनल-1 पर पहली से दसवीं कक्षा और चैनल-2 पर 11 व 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कराई जाती है। केबल और डीटीएच नेटवर्क के लिए इस सप्ताह का शेड्यूल फिलहाल उपलब्ध नहीं होगा लेकिन इसे जल्द ही जारी करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ाई न हो बाधित, इसलिए अपनाएं ये विकल्प
शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि एजुसेट का शेड्यूल उपलब्ध न होने की वजह से छात्रों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए, इसके लिए निदेशालय ने वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी है। स्कूल के समय के दौरान छात्र हरियाणा के चैनल नंबर 83 से 87 पर शिक्षण सामग्री देख सकते हैं। इसके अलावा पढ़ाई के लिए www.haryanaedusat.com और आधिकारिक यूट्यूब चैनलों की वेबकास्टिंग सुविधाओं का उपयोग किया जा सकता है। निदेशालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह जानकारी सभी संबंधित शिक्षकों और छात्रों तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय से मिले निर्देश की जानकारी स्कूल मुखियाओं सहित शिक्षकों को दी गई है ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ नए चैनलों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed