फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education is important for every woman

Ambala News: हर महिला के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Education is important for every woman
अंबाला शहर ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम विचार व्यक्त करतीं प्र
अंबाला सिटी। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिलाओं में व्यक्तित्व विकास विषय पर अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर परिचर्चा में महाविद्यालय प्रोफेसर ने अपने विचार रखे और बताया कि महिलाएं कैसे अपना व्यक्तित्व विकास कर सकती हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी वर्ग में पुरुषों से पीछे नहीं है। महिलाएं धरती से लेकर अंतरिक्ष तक अपना परचम लहा रही हैं। उन्होंने महिलाओं के जीवन में शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। महाविद्यालय प्रोफेसर निशा बुराक ने बताया कि आज ज्यादातर महिलाएं एक सीमित दायरे तक ही सोचती हैं। जिससे उनका पूरी तरह से व्यक्तित्व विकास नहीं हो पाता।
विज्ञापन

महिलाओं का व्यक्तित्व विकास तभी होगा, अगर वह यह समझेंगी कि विश्व स्तर पर क्या चल रहा है। देश और विदेश की राजनीति में क्या हो रहा है। महिलाओं को एक सीमित दायरे से बाहर निकलकर सोचना होगा, तभी उनका पूर्ण रूप से विकास हो पाएगा। प्रोफेसर सुप्रिया चोपड़ा ने बताया कि हर महिला के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है। महिलाओं के व्यक्तित्व विकास में शिक्षा का बड़ा योगदान हैं। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना होगा, हालांकि महिलाओं में शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता आई है, लेकिन इसे अधिक बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर शिवानी ने बताया कि अगर महिला अपनी सोच सकारात्मक रखेंगी तो लोग उनसे जरूर प्रभावित होंगे। मुसीबत के समय में भी सकारात्मक सोच उनके व्यक्तित्व को निखारने में मदद कर सकती है। यह आदत उनकी अच्छी छवि को भी दर्शाती है। प्रोफेसर ममता ने बताया कि प्रभावी संचार कौशल बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए ध्यान रखें स्पष्ट और प्रभावी संवाद किसी भी महिला की व्यक्तित्व विकास को बेहतर बनाता है। महिलाओं को अपनी बातचीत के तरीके पर ध्यान देना चाहिए ताकि वह अपनी बात प्रभावी तरीके से रख सकें। अच्छा संवाद करने के साथ-साथ महिलाओं को दूसरों को अच्छे से सुनने की कला भी सीखनी चाहिए।

प्रोफेसर संजना ने बताया कि जीवन में अपनी और दूसरों की भावनाओं को समझना और उनका सही तरीके से प्रबंधन करना भावनात्मक बुद्धिमत्ता कहलाता है। मतलब है कि महिलाओं को अपनी भावनाओं को पहचान कर उनका प्रबंधन करना चाहिए। यह उन्हें मानसिक शांति और आत्मविश्वास देता है। दूसरों की भावनाओं को समझना और संवेदनशील होना महिलाओं के व्यक्तित्व विकास को और भी आकर्षक बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed