फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education department woke up, orders to demolish dilapidated building and auction the debris

Ambala News: जागा शिक्षा विभाग, जर्जर भवन तोड़ मलवा नीलाम करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Education department woke up, orders to demolish dilapidated building and auction the debris
अंबाला खंड वन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का असुर​क्षित भवन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को लेकर अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग नींद से जाग गया है। शिक्षा विभाग ने अपने सभी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि उनके यहां जर्जर भवनों को तोड़कर उनके मलवे को नीलाम कराएं।
विभागीय अधिकारियों ने इस बाबत सख्त निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी स्कूल मुखिया ने जर्जर भवनों को नहीं तुड़वाया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। दूसरी तरफ हाल ही में निदेशालय में जर्जर स्कूल भवनों के लिए अधिकारियों की बैठक भी हुई थी जिसमें इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए स्कूलों की दशा सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

81 प्राइमरी स्कूलों की भेजी सूची : जिला मौलिक शिक्षाधिकारी कार्यालय से शिक्षा निदेशालय को 81 स्कूलों की सूची भेजी गई है, जिसमें कुछ स्कूल जर्जर हैं, कुछ में शौचालय जर्जर हैं तो कई स्कूलों में चहारदीवारी खराब है। किसी स्कूल में एक कमरा है तो कहीं पर छत से पानी टपकता है, इसको लेकर निदेशालय से फंड की मांग की गई है। फंड आते ही इनमें कार्य शुरू किया जाएगा।

अंबाला खंड वन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का असुरक्षित भवन। संवाद

अंबाला खंड वन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का असुरक्षित भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed