फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education department employee dies due to trolley collision

ट्राले की टक्कर से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Education department employee dies due to trolley collision
अंबाला। कैपिटल चौक के निकट ट्राले की चपेट में आने से एक्टिवा सवार शिक्षा विभाग के कर्मचारी की अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में राम नगर अंबाला कैंट निवासी नीरू गुप्ता ने बताया कि अध्यापिका हैं। उसके पति शिक्षा विभाग हरियाणा में नौकरी करते थे। एक फरवरी को वह निजी काम से राय मार्केट आई हुई थी। काम खत्म करने के बाद उसने घर जाने के लिए पति को फोन करके कैपिटल चौक पर बुलाया था।
विज्ञापन

वह राय मार्केट मोड़ के पास अपने पति के आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्राला आया और स्कूटी पर सवार उसके पति मुकेश गुप्ता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मुकेश एक्टिवा सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से ट्राला लेकर फरार हो गया। उसने पति को छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वे पति को इलाज के लिए सेक्टर 21 पंचकूला के प्राईवेट अस्पताल ले गए थे। वहां चिकित्सक ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुरमीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed