फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

कक्षा शुरू होने से पहले हर अनुदेश क्लास में पढ़ाएगा कोरोना से बचाव का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
education
अंबाला सिटी। जिले की सभी 6 राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगी। विभाग के निर्देशानुसार इन सभी संस्थानों में बायोमीट्रिक हाजिरी बंद कर दी गई है। कोरोना के खौफ से सहमी सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसा कदम उठाया है। हालांकि अब इन सभी संस्थानों में मैनुअल हाजिरी लगेगी। इससे उन कर्मचारियों की मौज हो गई हैं जो अकसर लेट आते हैं। इन शिक्षण संस्थानों में वर्तमान में करीब 5 हजार ट्रेनी प्रशिक्षण ले रहे हैं जबकि 300 कर्मचारी सेवारत हैं। इन सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आईटीआई में जागरूकता के लिए पंपलेट भी लगाए गए हैं साथ ही साथ सेनेटाइजर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से और बच्चों को जागरूक करने के लिए अब प्रत्येक आईटीआई में अनुदेशक कम से कम पहली 5 मिनट कोरोना से बचाव का पाठ प्रशिक्षुओं को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर इस्तेमाल से पहले सेनेटाइजर का करेंगे इस्तेेमाल
आईटीआई में न केवल बायोमीट्रिक हाजिरी बंद की गई है बल्कि कंप्यूटर इस्तेमाल के दौरान विशेष सावधानियां बरतने के आदेश भी जारी किए गए हैं। आईटीआई के प्रिंसिपल ने अपने स्तर पर बच्चों के लिए सेनेटाइजर उपलब्ध करवा दिए हैं ताकि कंप्यूटर इस्तेमाल के दौरान बच्चे हाथों को इससे साफ करें और किसी भी खतरे से बचा जा सके।
विज्ञापन

जिले में 6 राजकीय और 4 राजकीय आईटीआई हैं। इनमें करीब 300 कर्मचारी कार्यरत हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षा के चलते बायोमीट्रिक हाजिरी आगामी आदेशों तक बंद कर दी गई हैं। करीब 4 हजार प्रशिक्षु सरकारी और एक हजार प्राइवेट संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन सभी को जागरूक करने और बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। हम अपने स्तर पर सेनेटाइजर और मास्क भी जल्द ही उपलब्ध करवाएंगे ताकि सभी सुरक्षित रहे। हमने पंपलेट लगाने के साथ-साथ कक्षाओं में जानकारी देना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed