{"_id":"686ee465d9ee6ae89b086897","slug":"ed-raids-villagers-house-in-nannyaula-questioned-for-10-hours-ambala-news-c-36-1-amb1002-145776-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नन्यौला में ग्रामीण के घर ईडी की दबिश, 10 घंटे तक पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नन्यौला में ग्रामीण के घर ईडी की दबिश, 10 घंटे तक पूछताछ
विज्ञापन
अंबाला। मनी लॉड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। ईडी ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। इसी संबंध में ईडी की पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार को सिटी से कुछ दूरी पर बसे नन्यौला गांव के निवासी गुरजिंदर के घर दबिश दी। टीम सुबह सात बजे आई इसके बाद दिनभर पूछताछ की। इसके बाद शाम चार बजे पूरी टीम चंडीगढ़ रवाना हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी गुरजिंदर के घर नहीं जाने दिया।
गांव के सरपंच ने भी ईडी की टीम से बात करने की कोशिश की मगर टीम के सदस्यों ने उनसे भी बात नहीं की। गांवों के लोगों की मानें तो गुरजिंदर डंकी रूट से विदेश भेजने का काम करता था। वह कई बार जालंधर भी जाता था। गुरजिंदर का भाई अमेरिका में रहता है। ईडी की टीम डंकी रूट से विदेश भेजने के इस मामले की जांच करते हुए जालंधर से मामले का पीछा करती हुई अंबाला पूछताछ के लि आई थी। इस दौरान 30 से अधिक प्रश्न पूछे गए। वहीं इस मामले को मनी लॉड्रिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी ईडी की टीम ने खुलासा नहीं किया है कि गुरजिंदर की संलिप्ता थी या नहीं। नग्गल थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि वह कोर्ट केस से बाहर गए थे। जानकारी की गई थी मगर ईडी ने अभी स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने क्या पूछताछ की।
कुरुक्षेत्र व करनाल के अलावा पंजाब में 11 स्थानों पर दबिश चल रही है। पंजाब व हरियाणा में पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रैवल व वीजा एजेंटों और बिचौलियों के खिलाफ दर्ज 17 एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की गई थी। जिन्होंने यूएसए जाने के इच्छुक विभिन्न व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी की थी।जांच के दौरान यह पता चला था कि एजेंट उन लोगों को निशाना बनाते थे जो विदेश जाने के इच्छुक थे। उन्हें कानूनी चैनलों और उड़ानों के माध्यम से विदेश भेजने का झूठा वादा करते थे। इस तरह लाखों रुपये हड़पते थे।