फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eco fuel charger machine reached Ambala from Gurugram

Ambala News: गुरुग्राम से अंबाला पहुंची ईको फ्यूल चार्जर मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Eco fuel charger machine reached Ambala from Gurugram
गुडगांव से अंबाला पहुंची जेवीएम ग्रुप की ईको फ्यूल चार्जर मशीन को अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर म
अंबाला। गुरुग्राम से अंबाला ईको फ्यूल चार्जर मशीन पहुंच गई है। इसे शहर के बस स्टैंड परिसर में स्थापित पैनल के साथ चौकी बनाकर रखा गया। इसके बाद इस इस ईको फ्यूल चार्जर मशीन को इंस्टाल करने की प्रकिया का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अब इस ईको फ्यूल चार्जर मशीन से इलेक्ट्रिक बसें चार्ज होंगी। बता दें अगले सप्ताह अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें आने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद ही इन बसों का ट्रायल लेकर अंबाला की सड़कों पर संचालन किया जाएगा। दो दिन इंतजार करने के बाद सोमवार को भी अधिकारी जेवीएम ग्रुप की इको फ्यूल चार्जर मशीन के आने की इंतजार करते रहे। देर शाम को कर्मचारी इस मशीन को लेकर अंबाला शहर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारियों ने रात को ही इस मशीन को शहर के बस स्टैंड परिसर में चौकी बनाकर रख दिया। मंगलवार को ईको फ्यूल चार्जर मशीन का इंस्टाल करने के लिए गुरुग्राम से दूसरी टीम अंबाला पहुंची। इसके बाद इस टीम ने शाम को इस चार्जर मशीन को इंस्टाल करने का काम चालू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह आएंगी पांच इलेक्ट्रिक एसी बस
इलेक्ट्रिक बसों का अंबाला में आगमन होगा। इसके तुरंत बाद ही रोडवेज के अधिकारी इन बसों को अंबाला की सड़कों पर चलाकर रन टेस्ट लेंगे। इस रन टेस्ट से देखा जाएगा कि किसी रूट पर बस की ऊंचाई के लिए कोई दिक्कत नहीं आ रही, बस मुड़ने में कोई दिक्कत नहीं आ रही, अधिकारियों की ओर से जो चार रूट फाइनल किए हैं। क्या इन रूटों पर यह बस चल सकती है या नहीं, कहीं किसी रूट पर बस चलने कोई परेशानी तो नहीं आएगी।
वर्जन
गुरुग्राम से अंबाला ईको फ्यूल चार्जर मशीन पहुंच गई है। अब आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed