{"_id":"65b97b649d0ed94d9d0ee3f7","slug":"eclipse-on-the-cycle-track-being-prepared-in-gandhi-maidan-ambala-news-c-36-1-amb1001-117600-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गांधी मैदान में तैयार हो रहे साइकिल ट्रैक पर ग्रहण, लाखों खर्च फिर टूटने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गांधी मैदान में तैयार हो रहे साइकिल ट्रैक पर ग्रहण, लाखों खर्च फिर टूटने की कगार पर
विज्ञापन
गांधी मैदान में क्षतिग्रस्त साइकिल ट्रैक। संवाद
अंबाला। गांधी ग्राउंड में चल रहे लगातार कार्यक्रमों से साइकिल ट्रैक की सूरत बिगड़ने लगी है। ऐसे में साइकिल प्रेमियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। नगर परिषद ने एक बार फिर गांधी मैदान को मेले के आयोजन के लिए किराये पर दे दिया है, जोकि लगभग एक महीने तक चलेगा।
ऐसे में नगर परिषद के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से दुरुस्त किया ट्रैक फिर से क्षतिग्रस्त होने लगा है। ऐसे में नप को एक बार फिर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। साइकिल ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य नगर परिषद की तरफ से कुछ समय पहले ही शुरू किया था।
साइकिल ट्रैक की सुरक्षा को लेकर पहले गांधी मैदान के चारों तरफ लगभग 20 लाख की लागत से दीवार का निर्माण किया गया और फिर साइकिल ट्रैक की सुंदरता को लेकर लोहे का ढांचा भी तैयार किया लेकिन लगातार हो रहे कार्यक्रमों से साइकिल ट्रैक की सुविधा शुरू नहीं हो पा रही है। इससे साइकिल प्रेमियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
पहले भी खर्च हुए थे 20 लाख रुपये
गांधी मैदान में नगर परिषद ने अगस्त 2019 में साइकिल ट्रैक का निर्माण किया था। इस पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। लेकिन गांधी मैदान के साथ निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर की वजह से ट्रैक खराब हो गया। आधा ट्रैक धंस गया और कुछ ट्रैक टूट गया था।
30 लाख की बनाई थी योजना
गांधी मैदान में क्षतिग्रस्त साइकिल ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए और सौंदर्यीकरण के तहत फल-फूलदार पौधे रोपित करने की योजना तैयार की थी ताकि साइकिल प्रेमियों को सौगात मिल सके। इसके लिए 30 लाख रुपये की योजना तैयार की गई और निविदा जारी की। ठेकेदार ने काम भी शुरू कर दिया। लेकिन लगातार हो रहे कार्यक्रमों से अब फिर साइकिल ट्रैक की सुविधा पर ग्रहण लग गया है।
वर्जन
गांधी मैदान में लगातार कार्यक्रम हो रहे हैं। अब मेले लगाने के लिए जगह दे दी है। ऐसे में साइकिल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाएगा। इस कारण यह सुविधा साइकिल प्रेमियों को नहीं मिल पाएगी। इसके लिए उन्हें फिर इंतजार करना पड़ेगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।