फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Earth becomes green so it is necessary to plant trees

धरा बने हरी-भरी इसलिए पौधे लगाना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Earth becomes green so it is necessary to plant trees
पृथ्वी की सुरक्षा के लिए पेश की कविताएं
विज्ञापन

अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में पर्यावरण विभाग की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज, पिहोवा के प्राचार्य डॉ. कामदेव झा ने मुख्यातिथि के रूप में और एसए जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्यातिथि ने पौधरोपण कर किया। इसमें छात्राओं ने पृथ्वी की सुरक्षा के लिए कविताएं भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। संवाद
लघु नाटिका के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अंबाला सिटी। अमोलक पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यापिका सुषमा भल्ला के संरक्षण में विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने पेड़ों के महत्व और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य इला मलिक व मुख्य अध्यापिका सोनिया वाही ने सभी को हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाना हमारा कर्तव्य
अंबाला सिटी। केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में प्रात:कालीन सभा में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यापिका प्रेमलता व विद्या के निर्देशन में विद्यार्थियों ने लघु नाटक प्रस्तुत की। जिसके माध्यम से पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया गया। संगीत शिक्षक दीपेश के संगीत निर्देशन में समूह गान प्रस्तुत किया गया। उप प्राचार्य निशि नंदा ने सभी पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी को बचाने के लिए हमें करना चाहिए हर संभव प्रयास
अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। 7वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 7वीं, 8वीं कक्षा में नारा लेखन, 9वीं, 10वीं कक्षा में ड्राइंग, 12वीं कक्षा में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल प्राचार्य डॉ. रेनू गहलावत ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की। संवाद
विद्यार्थियों को किया पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक
अंबाला सिटी। जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राय मार्केट में पृथ्वी और वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्य उमा मलिक ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य समझाया। सभी विद्यार्थियों व अध्यापिकाओं ने प्रकृति संरक्षण करने का संकल्प लिया। संवाद
निशी गुप्ता के गार्डन को मिला सर्वश्रेष्ठ गार्डन का अवार्ड
अंबाला कैंट। सनातन धर्म कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। गणित विभाग द्वारा डॉ. नवीन गुलाटी की अध्यक्षता में लगातार पांचवीं बार आयोजित पुष्प महोत्सव के भाग 2 गार्डन विजिट- सर्चिंग प्लांट मास्टर्स के तहत लगभग 20 प्रविष्टियां आईं। इसमें सुभाष कॉलोनी में रहने वाली पर्यावरण प्रेमी निशी गुप्ता के गार्डन को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। यही नहीं उनके निवास स्थान पर बने बेहद खूबसूरत गार्डन में जाकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजिन्द्र सिंह, यूथ रेडक्रॉस के समन्वयक डॉ. सुमित छिब्बर और गणित विभाग से प्रो. शिवानी, प्रो. दीपक और प्रो. चिराग ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। संवाद
पृथ्वी दिवस पर माली को किया सम्मानित
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। छात्रों ने सुंदर कविता का पाठ किया और पेड़ लगाने के महत्व पर भाषण दिया। विद्यालय के प्रबंधक गौरव जैन, नीरू शर्मा ने विद्यालय के माली अखिलेश को पौधे से सम्मानित किया। उप प्रधानाध्यापिका सतिंदर गांधी और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने गमलों में कई पौधे लगाए। संवाद
केपीएके महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मनाया पृथ्वी दिवस
अंबाला सिटी। केपीएके महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन लेखन व कविता वाचन द्वारा पृथ्वी को पर्यावरण रहित बनाने का संदेश दिया। संवाद
स्लोगन लेखन के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अंबाला सिटी। सोहनलाल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। बच्चों ने एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने पर्यावरण के बदलते स्वरूप को दिखाया। प्रिंसिपल नीरू अरोड़ा ने विद्यार्थियों को समझाया कि वह न केवल अपने अपितु अपने आसपास की सफाई का भी ध्यान रखें। संवाद
बच्चों ने रैली निकाल किया लोगों को जागरूक
अंबाला सिटी। एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्रों ने पौधरोपण, पृथ्वी का इतिहास, रैली आदि गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल के किंडर गार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रैली स्कूल के प्रांगण से निकली। प्रधानाचार्य रूचिका भूटानी ने बच्चों के साथ पौधरोपण किया। बच्चों ने पॉलिथीन का प्रयोग कम करने के लिए कागज के थैले इस्तेमाल करने की शपथ ली। स्कूल की प्रबंधक समिति के प्रधान राजेंद्र जैन, प्रबंधक सुरेंद्र जैन, सचिव राजीव जैन व कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन ने शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी। संवाद
पर्यावरण संरक्षण के लिए अभी से प्रयास जरूरी
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज के प्रांगण में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इंग्लिश विभाग की अध्यक्ष प्रो. ममता जैन ने कहा कि पृथ्वी हमारी माता के समान है। पर्यावरण की देखभाल करना हमारे स्वभाव का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने छात्राओं को जागरूक किया कि अब समय आ गया है कि हमें हर कदम पर सावधानी रखते हुए धरती पर अस्तित्व बनाए रखने के लिए मिट्टी, जल, पर्यावरण, वायु इत्यादि तत्वों को सुरक्षित रखना होगा। एनएसएस पीओ डॉ. अनीता गोदारा ने बताया कि पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। संवाद
आईपीएस में मनाया पृथ्वी दिवस
अंबाला सिटी। इंडियन पब्लिक स्कूल (आईपीएस) में विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत छात्रों ने भू संरक्षण विषय पर विचार प्रकट किए। इस अवसर पर अध्यापकों ने सेमिनार के माध्यम से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के भिन्न-भिन्न सुझाव देते हुए पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया। स्कूल के चेयरमैन रजनीश कुमार जैन, डायरेक्टर वसुधा जैन और कार्यरत प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने सभी छात्रों को पृथ्वी दिवस की बधाई दी। संवाद

बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बराड़ा। दोसड़का मार्ग स्थित डीएवी स्कूल के परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कलात्मक व उपयोगी स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को भिन्न-भिन्न वर्गों में विभाजित कर, सेव अर्थ, सेव इलेक्ट्रिसिटी, स्टॉप ग्लोबल वार्मिंग, आदि विषयों पर भाषण तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुनीता कपूर के निर्देशन में कार्यक्रम समन्वयक दीपिका शर्मा, पूनम धीमान, सीमा कौशिक ने विचार रखते हुए युवाओं को प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed