{"_id":"66170dea22a4395e7b084db7","slug":"earlier-there-used-to-be-queues-for-congress-tickets-now-the-window-is-empty-vij-ambala-news-c-36-1-amb1002-121318-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कांग्रेस की टिकट के लिए लगती थी कतारें, अब खिड़की खाली : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कांग्रेस की टिकट के लिए लगती थी कतारें, अब खिड़की खाली : विज
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री और अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने बुधवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए यदि प्रत्याशी आए होते तो उनके नाम भी अखबारों व सोशल मीडिया में होते। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की टिकट खिड़की पर कई लोगों की कतारें लगती थी। इस बार टिकट खिड़की खाली है और ये लोगों को पकड़-पकड़ कर खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि भूपेंद्र हुड्डा ने एक बयान में कहा था कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पास प्रत्याशियों की कमी नहीं है।
वहीं कांग्रेस पार्टी के बयान कि हम राम के पुजारी और भाजपा राम की व्यापारी पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि यह कैसे पुजारी हैं। पांच सौ साल बाद श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है, राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन भी हुए मगर कांग्रेस ने किसी भी आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। फिर मंदिर में निर्माण व प्राण-प्रतिष्ठा हुई, निमंत्रण भेजने के बावजूद भी कांग्रेस नहीं आई। अगर कोई चला जाता है तो यह उसके खिलाफ कार्रवाई कर देते हैं, यह कैसे राम के पुजारी हैं।
एक अंग्रेज ने बनाई थी कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक पूर्वज मुस्लिम लीग के समर्थक थे, पर पूर्व मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस को यह गलतफहमी है कि आजादी की लड़ाई केवल उन्होंने लड़ी। कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था और अंग्रेज अफसर एओ ह्यूम ने पार्टी बनाई थी और पार्टी अंग्रेजों के साथ तालमेल कर चलने के लिए बनाई गई थी। पहले अंग्रेज ही पार्टी के अध्यक्ष थे। इनके पूर्वज क्या थे, क्या इनको पता नहीं। कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था और उससे 28 साल पहले 1857 में आजादी की पहली लड़ाई लड़ी गई। इसमें हजारों लोगों ने बलिदान दिया। केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट जाने के बयान पर पूर्व मंत्री ने कहा कि अब कोर्ट ने सबकुछ सुनकर स्पष्ट शब्दों में कहा है और अब केजरीवाल को कोई विरोध नहीं जताना चाहिए।