{"_id":"60bfcd2a8ebc3ed468423116","slug":"e-wheel-maintenance-course-will-start-in-29-state-itis-of-the-state-ambala-news-knl7254302","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की 29 राजकीय आईटीआई में शुरू होगा ई-व्हीकल मेंटेनेंस कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की 29 राजकीय आईटीआई में शुरू होगा ई-व्हीकल मेंटेनेंस कोर्स
विज्ञापन
अंबाला। बढ़ती पेट्रोल की कीमतों और बेरोजगारी पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार ने 29 राजकीय आईटीआई में ई-व्हीकल मेंटीनेंस कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। इस बारे में महानिदेशक स्किल डेवलपमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग ने इन आईटीआई के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर इस कोर्स को शुरू करवाने के आदेश जारी किए हैं। इतना ही नहीं कोर्स को शुरू करने के लिए एनसीआर क्षेत्र में स्थापित ई-व्हीकल निर्माता कंपनियों से संपर्क साधने के आदेश देते हुए इस बारे में रिपोर्ट भी तलब की।
दरअसल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा होने के साथ ई-व्हीकल की डिमांड भी बढ़ गई है। ऐसे में इन ई-व्हीकल को ठीक करने के लिए मैकेनिक की भी जरूरत पड़ेगी। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार युवाओं में स्किल विकसित करना चाहता है। इस स्किल को विकसित करने से युवा आत्मनिर्भर तो बनेंगे ही साथ ही साथ बेरोजगारी पर भी काबू पाया जा सकेगा। यही कारण है कि सरकार ने आधा सत्र बीत जाने के बावजूद इसी सत्र से कोर्स को शुरू तक करने के आदेेश दिए हैं। बड़ी बात यह है कि ई-व्हीकल मेंटीनेंस कोर्स महिला राजकीय आईटीआई में भी शुरू किया जाएगा ताकि महिलाएं भी इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।
इन आईटीआई में शुरू होगा ई-व्हीकल मेंटीनेंस कोर्स
राजकीय आईटीआई फरीदाबाद, राजकीय आईटीआई सिरसा, राजकीय आईटीआई गोहाना, राजकीय आईटीआई बराड़ा (अंबाला), राजकीय आईटीआई ब्वॉयज अंबाला शहर, राजकीय महिला आईटीआई अंबाला शहर, राजकीय आईटीआई जींद, कुरुक्षेत्र, पलवल, रेवाड़ी, किलोई, राजकीय आईटीआई झज्जर गुढ़ा, राजकीय आईटीआई मातानहेल, राजकीय आईटीआई हसनगढ़, राजकीय आईटीआई सढ़ौरा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, राजकीय आईटीआई हथीन, राजकीय आईटीआई नलवा, राजकीय आईटीआई महम, राजकीय आईटीआई कुंड मनेठी, राजकीय आईटीआई बरवाला, राजकीय आईटीआई हिसार, राजकीय आईटीआई कालका एट बिटना और राजकीय आईटीआई बहादुरगढ़।
विज्ञापन
हमें इस बारे में विभागीय आदेश प्राप्त हुए हैं। ई-व्हीकल समय की जरूरत है। इसीलिए इनके मेंटीनेंस के लिए अब आईटीआई में कोर्स शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए एनसीआर में स्थापित बड़ी ई-व्हीकल फार्म और उद्योगों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि कोर्स शुरू करने की सभी संभावनाओं को तलाश जा सके। अंबाला में भी तीन राजकीय आईटीआई में इस कोर्स की शुुरुआत की जाएगी।
-भूपेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी अंबाला आईटीआई।