फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dussehra a symbol of victory of good over evil: Anil Vij

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा : अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dussehra a symbol of victory of good over evil: Anil Vij
Dussehra a symbol of victory of good over evil: Anil Vij - फोटो : Ambala
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेशवासियों को दशहरा के पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों के प्रेरक और प्रेरणादायक प्रतिमानों को भी प्रदर्शित और परिभाषित करता है।
विज्ञापन

भारत त्योहारों का देश है। समय-समय पर त्योहारों का आगमन हमें नई सीख देते हुए नई चेतना का संचार करता है। दशहरा के शुभ अवसर पर हम सभी को चाहिए कि आदर्शों और संस्कारों की परंपरा से सीख लेकर हम कुछ नया करें ताकि भावी पीढ़ी को भी समाज सेवा और राष्ट्र भक्ति की सीख के साथ-साथ पौराणिक और अध्यात्मिक सीख निरंतरता मिलती रहे। उन्होंने कहा कि दशहरा का पावन पर्व हम सभी के लिये मंगलमय हो। अध्यात्मिक और पौराणिक परिवेश की सीख देने वाला यह त्योहार हम सभी को शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे की भावना के साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed