फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dumping point made of drains in the cantonment

Ambala News: छावनी में नाले बने डंपिंग प्वाइंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dumping point made of drains in the cantonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद के डोर-टू-डोर टेंडर के अधर में लटकने से इलाके का माहौल बिगड़ रहा है। गंदगी की वजह से सांस लेना भी मुश्किल होता है। लोगों ने घरों के कूड़े को नाले और नालियों में फेंकना शुरु कर दिया है। इससे नाले भी बंद हो गए हैं।

इस कारण न तो पानी की निकासी हो रही है और न ही नालों से गंदगी निकल रही है। अब आलम यह है कि लोगों ने मरे हुए जानवरों को भी नाले में डालना शुरू कर दिया है। हालत देखकर लगता है कि यदि जल्द इस ओर कदम नहीं उठाया गया तो समस्या विकराल होगी। लोगों का कहना है कि गली-मोहल्लों में तो सफाईकर्मी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन मुख्य नालों को साफ करने में लापरवाही बरती जा रही है। नालों में फंसी गंदगी के कारण नजदीकी घरों में कीड़े-मकौड़े भी घुस रहे हैं। मक्खी-मच्छरों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रामनगर में भी गंदगी

रामनगर के नाले की अभी दो दिन पहले ही जेसीबी की मदद से सफाई की गई थी, लेकिन अधूरी। शनिवार को नाला एक बार फिर गंदगी से अटा हुआ था। इसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि नप के सफाई करने के दावे कितने मायनों में सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीर नगर का बुरा हाल

ऐसे ही हालात कबीर नगर के नाले में भी देखने को मिले। यहां गंदगी की भरमार है। नाले के बीच ही कुत्तों के शव पड़े हुए हैं। आसपास के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसा नहीं है कि गंदगी की जानकारी सफाई कर्मियों को नहीं है, लेकिन कोई भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed