फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dumper crushes girl going to gym

Ambala News: जिम जा रही युवती को डंपर ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushes girl going to gym
साहा। साहा-शहजादपुर रोड स्थित अनाज मंडी के निकट एक तेज रफ्तार मिट्टी से भरे डंपर ने एक्टिवा सवार 24 वर्षीय पल्लवी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि डंपर ने बुरी तरह से युवती को कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इलाका पुलिस ने राहगीरों की मदद से युवक को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साहा गांव की पुरानी मस्जिद के निकट निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके पास 3 बेटियां और एक बेटा है। इनमें से बेटी 24 वर्षीय पल्लवी ग्रेजुएशन करने के बाद छावनी के इंडस्टि्रयल एरिया की एक कंपनी में काम करती थी। रोजाना की तरह उसकी बेटी अपनी एक्टिवा पर सवार होकर साहा ऑक्सीजन जिम में जा रही थी। वह भी उसके पीछे अपनी बाइक पर किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह साहा-शहजादपुर रोड पर रेड हार्ट होटल से करीब 300 मीटर आगे अनाज मंडी साहा के नजदीक पहुंचे तो शहजादपुर की तरफ से आ रहे मिट्टी से डंपर ने टक्कर मार दी। बेटी एक्टिवा सहित नीचे गिर गई और डंपर का पिछला पहिया बेटी को कुचलता हुआ चला गया। पुलिस डंपर चालक का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि उसकी पहचान हो सके और जल्द से जल्द उसे काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed