फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to the accident in Madhya Pradesh, hospitals did not send the demand for cup syrup to the warehouse.

Ambala News: मध्य प्रदेश के हादसे से अस्पतालों ने वेयर हाउस को नहीं भेजी कप सिरप की मांग

Thu, 09 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 09 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Due to the accident in Madhya Pradesh, hospitals did not send the demand for cup syrup to the warehouse.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मध्य प्रदेश में खांसी के सिरप में गड़बड़ी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है। अंबाला कैंट स्थित वेयरहाउस से अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में दवाओं की सप्लाई होती है।
मध्य प्रदेश की घटना के बाद से किसी भी अस्पताल से बच्चों को खांसी में दी जाने वाली कफ सिरप डायफिनहेड्रामिन की मांग ही नहीं आई है, जबकि महीने के शुरुआत में ही जिला अस्पतालों से दवाओं की मांग भेज दी जाती है।
विज्ञापन

वेयर हाउस के मैनेजर डॉ. विशाल गुप्ता का कहना है कि उनके पास आधिकारिक जानकारी नहीं है कि यह दवा क्यों नहीं मंगाई गई। यह सिरप एक साल से ऊपर के बच्चे को अलग-अलग डोज के हिसाब से दिया जाता है। किसी भी दवा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए हरियाणा में एक अलग ही जांच तंत्र है, वहीं दूसरी तरफ बारिश सीजन के बाद अचानक सर्दी बढ़ गई। बारिश होने से फिर से मौसम बदल गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम परिवर्तन होने से खांसी, बुखार व जुखाम के मरीज बढ़ गए। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना करीब 100 बच्चे पहुंच रहे हैं, इनमें से 30 से 35 बच्चों में खांसी, बुखार व जुकाम की समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed