फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to rain in the mountains, the water level of Tangri river reached seven thousand cusecs, heartbeats increased.

Ambala News: पहाड़ों में बारिश से टांगरी नदी का जलस्तर सात हजार क्यूसेक पहुंचा, बढ़ीं धड़कनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Due to rain in the mountains, the water level of Tangri river reached seven thousand cusecs, heartbeats increased.
पहाड़ों में बारिश से टांगरी नदी का जलस्तर सात हजार क्यूसेक पहुंचा, बढ़ीं धड़कनें
पहाड़ों में बारिश से टांगरी नदी का जलस्तर सात हजार क्यूसेक पहुंचा, बढ़ीं धड़कनें
विज्ञापन



सिंचाई विभाग बोला - 10 हजार क्यूसेक तक नहीं है खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पहाड़ों में हुई बारिश के बाद वीरवार की सुबह एक बार फिर टांगरी नदी उफान पर आ गई। सुबह करीब 10 बजे के करीब सात हजार क्यूसेक तक पानी पहुंच गया। इससे क्षेत्रवासियों की धड़कनें बढ़ गईं। इस संबंध में सिंचाई विभाग का कहना है कि 10 हजार क्यूसेक तक खतरे की कोई बात नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार की रात को हुई बरसात के बाद उनकी गलियों व आसपास के खाली प्लाटों में पानी जमा हो गया था। पहले तो वे बारिश के पानी से परेशाान थे। सुबह होने के बाद नदी के बढ़ते जलस्तर को देखकर चिंता बढ़ गई। उन्होंने सामान तक समेटना शुरू कर दिया था, लेकिन दोपहर बाद पानी कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले नदी की जद में बसे लोगों ने रातभर अपने घरों से पानी निकालते हुए जागकर रात काटी। वीरवार को राहत की बात यह रही कि पहाड़ों में बरसात रुक गई और पानी का जलस्तर घटना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed