फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to old enmity, the family was attacked with a rod, four injured

पुरानी रंजिश के चलते परिवार पर रॉड से हमला, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Due to old enmity, the family was attacked with a rod, four injured
डडियाना गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने दूसरे पक्ष पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव डडियाना में दो पक्षों में पुरानी रंजिश थी। जिसके चलते वीरवार को एक पक्ष से परिवार के सदस्य खेत से सब्जियां लेकर आए थे। इसके बाद वह दोबारा से सब्जियां लेकर आ रहे थे तो पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के करीब छह लोगों ने परिवार के सदस्यों को रास्ते में रोक लिया और सुरजीत, सुशीला, विकास और रवि पर रॉड से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावरों ने रवि की थाई यानी पट में पेचकस घोंप दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रवि की शिकायत पर आरोपी राजेश, राजपाल व अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed