फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to fog, the inspector's car went out of control and hit the divider, but he narrowly escaped.

Ambala News: धुंध के चलते इंस्पेक्टर की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Due to fog, the inspector's car went out of control and hit the divider, but he narrowly escaped.
अंबाला। अंबाला-अमृतसर हाईवे स्थित काली पलटन पुल के निकट बुधवार रात धुंध के चलते हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि डिवाइडर से टकराते ही कार के अगले दोनों एयरबैग खुल गए। कुरुक्षेत्र निवासी इंस्पेक्टर जगपाल को छाती में चोट आई। राहगीरों की मदद से तुरंत उन्हें कार से बाहर निकाला व लालकुर्ती पुलिस चौकी के मुलाजिमों की मदद से उन्हें अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंस्पेक्टर जगपाल अपने स्तर पर महेश नगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल हुए। सूचना मिलते ही महेश नगर व पड़ाव थाने के मुलाजिम भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर जगपाल अंबाला सिटी पुलिस लाइन मैदान में तैनात है। बुधवार को वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए अंबाला कैंट आ रहे थे, जहां से उन्होंने बस के माध्यम से कुरुक्षेत्र जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed