फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to family dispute, the in-laws made a fatal attack

Ambala News: परिवारिक विवाद के चलते ससुरालियों ने किया जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to family dispute, the in-laws made a fatal attack
अंबाला सिटी। परिवारिक विवाद के चलते बलदेव नगर निवासी जगदेव सिंह के घर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें जगदेव सिंह को गंभीर चोटें आई। आसपड़ौस के लोगों की मदद से घायल जगदेव सिंह को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जगदेव सिंह ने बताया कि काफी समय से ससुराल पक्ष के लोग किसी न किसी बात को लेकर उससे झगड़ा करते रहते हैं। जिसकी एक शिकायत बलदेव नगर पुलिस चौकी को दी गई। शिकायत में जगदेव सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में पंजाब राजपुरा के सलेमपुर में नीतू से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसके परिवार में दखल देते हुए आए दिन झगड़ा करने के लिए पहुंच जाते थे। कई बार वह गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। आए दिन वह जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं। शिकायत में पत्नी नीतू, सास, पत्नी के भाई व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस मौके पर बलदेव नगर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लिया जा रहा है। दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। मामले की जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed