फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DSP will investigate the case of the fugitive smuggler

Ambala News: डीएसपी करेंगे भगोड़े तस्कर के मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
DSP will investigate the case of the fugitive smuggler
अंबाला छावनी के सीआईए थाने से भागे नशा तस्कर की फोटो। फाइल
अंबाला। सीआईए थाने से भागे नशा तस्कर के मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। इस संबंध में एसपी रेलवे ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, टीमों को निर्देश दिए हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द काबू किया जाए, जिससे कि मामले की आगामी कार्रवाई आरंभ की जा सके।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी के संभावित ठिकानों तक जीआरपी की टीमें पहुंच गई हैं और आरोपी को भी जल्द काबू करने की बात कही गई है। वहीं दूसरी तरफ एसपी से निर्देश मिलते ही डीएसपी ने भी मामले की जांच आरंभ कर दी है ताकि आरोपी के भागने की पीछे की सच्चाई सबके सामने आ सके कि कहां पर लापरवाही हुई थी।
विज्ञापन

यह था मामला
दरअसल 13 नवंबर बुधवार को सीआईए ने एक आरोपी को रेलवे परिसर से चरस सहित काबू किया था। आरोपी से 400 ग्राम चरस बरामद की गई थी। यह कार्रवाई शाम लगभग 7.30 बजे हुई थी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में मामला दर्ज करके जांच आरंभ की गई, जिससे कि वीरवार सुबह उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जा सके। लेकिन आरोपी वीरवार तड़के लगभग चार बाजे पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर शौच के बहाने सीआईए थाने से भाग गया जोकि छह दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए डीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि इस मामले में कहां पर लापरवाही हुई है। आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं। डीएसपी की जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सुमित कुहाड़, एसपी रेलवे, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed