फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dry cold increased, night temperature reached 7.7 degrees

Ambala News: सूखी ठंड बढ़ी, रात का तापमान 7.7 डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dry cold increased, night temperature reached 7.7 degrees
अंबाला सिटी। सूखी ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई दिनों से दिन में तो मौसम सुहावना हो रहा है। शाम होते ही सूखी ठंड बढ़ रही है। शनिवार शाम को भी सूखी ठंड बढ़ गई। इससे मौसम में ठंडक आ गई।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 8 दिसंबर से हवा में बदलाव हो सकता है। इससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में आठ दिसंबर रात्रि और नाै दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

उत्तरी और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश व कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं, लेकिन 10 से 13 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्मॉग रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तड़के व शाम 5 बजे के बाद बढ़ी ठंड
सुबह 9 बजे तक मौसम में ठंडक होने से परेशानी बढ़ गई है। ठंड में खास तौर पर स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा दिक्कत आती है। वहीं, शाम के 5 बजे के बाद ही सूखी ठंड बढ़ रही है। इस सीजन में पहली बार रात का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed