{"_id":"69f3baa560fc7b64410e5375","slug":"drunk-youths-on-thar-vandalized-a-house-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162457-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नशे में थार सवार युवकों ने घर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नशे में थार सवार युवकों ने घर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। खुड्डा खुर्द गांव की अविनाशपुरी कॉलोनी में वीरवार सुबह करीब 4 बजे शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक घर में जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ की व मां-बेटे को 20 दिन के भीतर गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों की पहचान कमलदीप पूनिया व संजू पूनिया के रूप में हुई। महेश नगर थाना पुलिस ने साहिल सैणी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। साथ ही दोनों आरोपियों को थार सहित हिरासत में ले लिया।
सुबह 4 बजे घर में घुसकर किया हमला
खुड्डा खुर्द गांव निवासी साहिल सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 4 बजे कमलदीप पूनिया और संजू पूनिया एक काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर उसके घर पहुंचे। दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी और साहिल पर बीयर की बोतल से हमला किया। साहिल का आरोप है कि आरोपियों ने उसे और उसकी माता को सरेआम जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि 20 दिन के अंदर उन्हें गोली मार दी जाएगी। इतना ही नहीं, साहिल को दुकान पर न जाने की भी चेतावनी दी और यदि वह रास्ते में दिखा तो उसे खत्म कर दिया जाएगा।