फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug wholesaler attacked with scissors and sharp weapons

Ambala News: दवाओं के थोक विक्रेता पर कैंची व तेजधार हथियारों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Drug wholesaler attacked with scissors and sharp weapons
अंबाला। दवाओं के थोक विक्रेता पर कैंची व तेजधार हथियारों से हमला कर लहुलूहान करने का मामला सामने आया है। घायल होने के बाद युवक डर से रिश्तेदारी में चला गया था। वापस लौटने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। 22 जुलाई को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के लखनौरा गांव निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिलासपुर यमुनानगर में दवाओं को थोक में बेचने का काम करता है। 22 जुलाई को वह दुकान से जल्दी घर जाने के लिये बस से गांव अम्बली तक आया और किसी व्यक्ति की बाइक पर सवार होकर गांव औखल पर उतरा था। इसके बाद उसने गांव जाने के लिए अपने ताऊ के लड़के हरदेव सिंह को फोन कर बुलाया था। इस दौरान गांव के ही सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, मदन लाल, रोहित और गांव गनौली निवासी प्रकाश सिंह आए और पुरानी रंजिश के चलते बहस शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने कैंची व तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान ताऊ का लड़का हरदेव वहां पर पहुंच गया और छुड़वाने का प्रयास किया दीपक ने बताया कि हमले के बाद घबरा गया था और अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। अब पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed