फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drug addiction increased due to rising unemployment: Selja

बेरोजगारी बढ़ने से बढ़ा नशा : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction increased due to rising unemployment: Selja
अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता करतीं कुमारी सैलजा। संवाद - फोटो : टूंडला में पत्रकारों से वार्ता करते सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। छावनी के सैन्य इलाके में स्थित अपने आवास पर वीरवार को सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नशा और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से नशा बढ़ रहा है। प्रदेश के किसी भी कोने में चले जाओ नए नए कांड सुनने को मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से नशा फैल रहा है वह हैरान करने वाला है। अब सिंथेटिक ड्रग आ गए हैं। ऐसा लग रहा है कि सरकार की नाक के नीचे यह काम हो रहा है। वहीं सीएम साइकिल यात्रा निकालते हैं। मनीषा का मामला सीबीआई को चला गया, मगर ऐसी कितनी ही मनीषा हैं। व्यापारी, आम नागरिकों से फिरौतियां मांगी जा रही हैं। अपराधी सरेआम घूमते हैं। अपराधियों को सरकार का भय ही नहीं है। सरकार के खुद के आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश में अपराध कैसे बढ़ता चला जा रहा है। इस दौरान विधायक शैली चौधरी, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, कैंट जिलाध्यक्ष परविंदर परी, सिटी जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पदमुक्त करने के कानून पर समर्थन नहीं

केंद्र सरकार नया कानून लाने जा रही है। जिसमें 30 दिन जेल में रहने के बाद जनप्रतिनिधि को पदमुक्त कर दिया जाएगा। इस प्रश्न पर कुमारी सैलजा ने कहा कि उनकी पार्टी इसके समर्थन में नहीं है। केंद्र के पास पहले से ही ईडी, सीबीआई जैसे हथियार हैं। सरकार ने इनका प्रयोग विरोधियों के लिए किया है। इसके बावजूद एक और तानाशाही फैसला कानून के माध्यम से लाना चाह रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि टैरिफ पर न दोस्ती रही न भारत के साथ इंसाफ हुआ। उप राष्ट्रपति के चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि देश के सांसद मन की आवाज को सुनेंगे और सही वोट देंगे। लोगों ने पहले भी देखा कि किस प्रकार से राज्यसभा चलाई गई, उपराष्ट्रपति को कैसे बाहर का रास्ता दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed