फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drop lantern of the under construction warehouse, one dead

टांगरी की जद में बन रहे निर्माणाधीन गोदाम का गिरा लेंटर, एक की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Drop lantern of the under construction warehouse, one dead
गिरे लैंटर के मलबे से घायलों को बाहर निकालते हुए - फोटो : Ambala
छावनी पटेल नगर के निकट टांगरी की जद में वीरवार शाम एक निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिर गया। इस हादसे में 6 मजदूर तो बच गए, लेकिन तीन मजदूर लेंटर के नीचे दब गए। हादसे में कुंज विहार निवासी सिया राम की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर मोहड़ा निवासी राम सिंह और प्रगति विहार निवासी गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनने के बाद बचे मजदूरों ने स्थानीय लोग की मदद से घायलों को बाहर निकालकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसडीएम ममता शर्मा सहित डीएसपी रामकुमार घटनास्थल पर पहुंचे और सभी तथ्यों पर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, करधान चौकी में निर्माण कर रहे ठेकेदार को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए गए। सिया राम के परिजनों को जैसे ही पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे और वहां मातम पसर गया। इस बीच परिजनों ने ठेकेदार पर भी लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मलबे के नीचे दो मजदूरों के दबने की सूचना पर मचा हड़कंप
लेंटर के नीचे दबे तीन मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस बीच दो मजदूरों के और दबने की सूचना पर हड़कंप मच गया। अस्पताल से एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंची। लेंटर के मलबे को उठवाने के लिए क्रेन को बुलाया गया। उससे पहले मजदूर और स्थानीय लोग अपने स्तर पर खोजबीन करते रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी इसी सूचना के चलते मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे के बाद जब मलबे को उठा लिया गया तो पुष्टि हुई कि कोई ओर मजदूर नीचे नहीं दबा था, सभी पहले ही बच कर निकल गए थे।
विज्ञापन

लेंटर डालने के बाद बाहर निकले थे मजदूर, तीनों कर रहे थे मंडेर तैयार
हादसे के वक्त लेंटर डालने का काम लगभग पूरा हो चुुका था, बाकि मजदूर हाथ धोने के लिए निर्माणाधीन गोदाम से बाहर निकल गए थे। बताया जाता है कि गोपाल, सियाराम व रामसिंह ऊपर लेटर की कुछ जगह मंडेर बना रहे थे। घायल गोपाल ने बताया कि ठेकेदार लक्ष्मण था और उनके साथ करीब 5 से 6 मजदूर ओर भी काम कर रहे थे। डॉक्टर गगन के मुुताबिक राम सिंह के सिर और बाजू में चोटें आई है, जबकि गोपाल के भी चोटें लगी है और उसका सीटी स्कैन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे परिजन, चौकी इंचार्ज ने लौटाया
मृतक मजदूर सियाराम के परिजनों ने ठेकेदार लक्ष्मण के खिलाफ खुद करधान चौकी में जाकर लिखित देने पहुंचे। जैसे ही मृतक की पत्नी वंदना व बच्चों सहित अन्य ने चौकी इंचार्ज से गुहार लगाई तो इंचार्ज ने पहले तो महेेश नगर जाने के लिए बोला और फिर कहा कागजात तैयार करने दो तब तक इंतजार करो। आखिर में परिजनों को कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो वह वापिस लौट गए।

टांगरी में बन रहे गोदाम के कागजातों की होगी जांच
जिस जगह हादसा हुआ वहां आसपास कुछ एक ही मकान थे। ऐसे में जिला प्रशासन भी हैरान था कि टांगरी के अंदर बिल्कुल खाली जगह पर गोदाम बनाने का निर्माण चल रहा था। आखिर नगर परिषद से नक्शा पास है और जमीन के कागजात पूरे है कि नहीं इस मामले की भी गंभीरता से जांच की जाएगी।
एक की मौत और दो मजदूर घायल हो गए है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अजैब सिंह, थाना प्रभारी, महेश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed