फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DRM office employees returned after showing documents to Vigilance

Ambala News: विजिलेंस को दस्तावेज दिखाकर लौटे डीआरएम कार्यालय के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
DRM office employees returned after showing documents to Vigilance
अंबाला। शिमला रेलवे स्टेशन के नजदीक बनी पार्किंग व ढाबे के मामले में मुख्यालय गए अंबाला मंडल के कर्मचारी लौट आए हैं। विजिलेंस ने भी फाइलों का मुआयना कर लिया है। अभी उन्हें कौनसा दस्तावेज जांच के लिए चाहिए, इसकी जानकारी उन्होंने साझा नहीं की है। जबकि वाणिज्य विभाग के प्रबंधक का कहना है कि आगामी जांच के लिए जिन भी दस्तावेजों की डिमांड विजिलेंस की ओर से की जाएगी, वो नियमानुसार उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। हालांकि इस मामले में प्राथमिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। इस दौरान यह भी जानकारी सामने निकल कर आई है कि शिमला में ही तैनात रहे दो रेलवे कर्मचारियों के बीच यह आपसी खींचतान का मामला है। इस संबंध में रेलवे अपने स्तर पर जांच-पड़ताल में जुट गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विजिलेंस को सूचना मिली थी कि शिमला रेलवे स्टेशन के नजदीक पार्किंग में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। बिना ठेके के ही यहां वाहन खड़ा करके कर्मचारी पैसे ले रहे हैं। सूचना के बाद जब विजिलेंस शिमला पहुंची तो वहां किसी प्रकार की कोई खामी नजर नहीं आई। यह जानकारी खुद अंबाला मंडल के विभागीय अधिकारी ने दी थी। फिर पार्किंग में खुले ढाबे को लेकर विजिलेंस ने आपत्ति दर्ज करवाई और इसके दस्तावेज मांगे कि यह ढाबा और पूर्व में दिया गया पार्किंग का ठेका नियमों के तहत था या नहीं। इसलिए विभाग ने दोनों के दस्तावेज फाइल सहित बुधवार को कर्मचारी सहित मुख्यालय भिजवा दिए थे ताकि मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके। हालांकि इस मामले में रेलवे ने तर्क दिया था कि ठेकेदार के पार्किंग का ठेका छोड़ते ही वहां पर सूचना बोर्ड लगा दिया गया था कि यहां खड़े होने वाले वाहनों की जिम्मेदारी रेलवे की नहीं बल्कि खुद वाहन मालिक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed