फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DRM alerted after Balasore accident

Ambala News: बलासौर हादसे के बाद डीआरएम ने किया सतर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
DRM alerted after Balasore accident
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। ओडिशा के बलासौर में हुए हादसे के बाद रेलवे अलर्ट मोड में है। रेलवे मंत्रालय और बोर्ड लगातार जोनल महाप्रबंधकों और मंडल रेल प्रबंधकों को सुरक्षा पर विशेष जोर देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में जहां कुछ दिन पहले रेलवे लाइन के प्वाइंट्स को लेकर निर्देश जारी किए थे।

अब खुद अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने रेल परिचालन से जुड़े सभी विभागों के सुपरवाइजर से मंत्रणा की है। इसमें इंजीनियरिंग, एसएंडटी, सीएंडडब्लयू सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्रणा वीसी के माध्यम से मंडल रेल कार्यालय से की गई। इसमें अंबाला मंडल के अंबाला, सहारनपुर, जगाधरी-यमुनानगर, चंडीगढ़, कालका, शिमला, धूरी और बठिंडा सभी रेलवे स्टेशनों पर तैनात 285 सुपरवाइजर से मंत्रणा की।
विज्ञापन


उन्हें निर्देश दिए गए कि ट्रेनों का सुरिक्षत संचालन हो, यह सभी की जिम्मेदारी है, इसमें किसी प्रकार की कोई भी कोताही न बरती जाए। अगर कोई कर्मी जानबूझकर लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेल सेक्शन के जिस भी प्वाइंट पर कोई भी समस्या है तो उसे बिना समय गंवाए दुरुस्त करवाएं। उन्होंने ट्रेन संचालन से जुड़े चालक, परिचालक और गार्ड को भी विशेष निर्देश दिए कि अगर ड्यूटी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी आरपीएफ को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल पटरियों से जुड़े कर्मचारियों को हिदायत दी कि वो संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी करें ताकि कोई शरारती तत्व रेलवे लाइन के साथ छेड़छाड़ न कर सके। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा नित नए आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिससे कि बलासौर जैसी दुर्घटना दोबारा न हो। इसके लिए उच्चधिकारियों सहित सभी रेल कर्मचारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मंडल रेल प्रबंधक भी अपने अधीन रेल सेक्शनों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो।


ट्रेन परिचालन से जुड़े पूरे अंबाला मंडल के लगभग 285 सुपरवाइजर के साथ वीसी के जरिए मंत्रणा की गई है। बैठक में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और सभी को पूरी तरह से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कुछ कर्मचारियों ने समस्याएं भी बताई हैं, जिनका जल्द ही निवारण कर दिया जाएगा।
मंदीप सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed