{"_id":"600c72b38ebc3e3195368a2d","slug":"driver-killed-by-hitting-kassi-ambala-news-knl58719919","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्सी के बिंडे से सिर वार कर चालक को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्सी के बिंडे से सिर वार कर चालक को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
कृष्ण का फाइल फोटो।
- फोटो : Ambala
क्लीनर ने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर कैंटर चालक 21 वर्षीय कृष्ण की कस्सी के बिंडे (डंडे) से वार कर हत्या कर दी। मृतक जींद के गांव ढांडा खेड़ी का रहने वाला था। कृष्ण जींद से संजय ट्रांसपोर्ट मंडोर अंबाला शहर का माल लोड करके लाया था। मंडोर के पास दूसरी गाड़ी में सवार चालक और क्लीनर और कृष्ण की गाड़ी के क्लीनर ने मिलकर इस वारदात को शुक्रवार-शनिवार आधी रात को अंजाम दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद सहयोगी क्लीनर और आरोपी चालक और उसका क्लीनर तीनों उसे घायल मानकर पंजाब के राजपुरा के अस्पताल में ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना अंबाला की होने के कारण अस्पताल के संचालक ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
मृतक कृष्ण के भाई राकेश के बयान पर कृष्ण के कैंटर के क्लीनर जींद के जुलानी निवासी पंकज, दूसरी गाड़ी के चालक सुमित निवासी गांव कालता जिला जींद और उसकी गाड़ी के क्लीनर जगपाल उर्फ बिट्टू निवासी टोहाना जिला फतेहाबाद पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
क्या था पूरा मामला
जींद के गांव ढांडा खेड़ी वासी राकेश के मुताबिक उसका 21 साल का भाई कृष्ण है। कृष्ण एक प्राइवेट गाड़ी पर चालक है। इसी गाड़ी पर जींद के ही जुलानी का पंकज कुमार क्लीनर है, जबकि सुमित किसी दूसरी गाड़ी का ड्राइवर है और उसके साथ जगपाल उर्फ बिट्टू क्लीनर काम करता है। 21 जनवरी को कृष्ण अंबाला के मंडोर के संजय ट्रांसपोर्टर के लिए ढांडा खेड़ी से माल लोड करके लाया था। राकेश के अनुसार 22-23 जनवरी की रात उसे फोन पर पता चला कि कृष्ण का अन्य ड्राइवर और क्लीनर से झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने उसके सिर पर चोट मारी है। उसके बाद उन्होंने ही कृष्ण के शव को पंजाब के राजपुरा अस्पताल पहुंचाया। राकेश का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने रंजिश के चलते कृष्ण के सिर पर बिंडे और डंडे से जानलेवा हमला किया है।
गांव मंडोर के ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास हुए झगड़े में कृष्ण की मौत हो गई है। सहयोगियों ने उसके सिर पर बिंडे से वार किया। आरोपी उसे राजपुरा अस्पताल ले गए थे, लेकिन वह दम तोड़ चुका था। मृतक के भाई राकेश के बयान पर पंकज, सुमित और जगमाल पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रंजिश झगड़े की वजह सामने आई है।
- मोहन लाल, पंजोखरा थाना प्रभारी।