{"_id":"65eb7ff828229e712d0e70f6","slug":"driver-caught-while-mining-three-absconding-ambala-news-c-36-1-sknl1017-119544-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खनन करते चालक पकड़ा, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खनन करते चालक पकड़ा, तीन फरार
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के हडबौन चौक के निकट नाकाबंदी पर अवैध खनन करते पकड़े चालकों ने पुलिस मुलाजिम पर ही डंपर चढ़ाते जानलेवा हमला किया। मुलाजिम तो बाल-बाल बच गए, लेकिन दो चालक डंपर समेत फरार हो गए।
तीसरे का चालक गाड़ी बंद करके भाग गया। चौथे डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। नारायणगढ़ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर डंपर व उनके चालकों की तलाश शुरू कर दी। नारायणगढ़ थाना पुलिस को दी शिकायत में सीता राम ने बताया कि वह सात मार्च को थाने में बतौर एसडीओ ड्यूटी नियुक्त था। थाना क्षेत्र में बढ़ रही पशु चोरियों की रोकथाम के लिए हडबौन चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी।
इस बीच अंबली गांव की तरफ से चार डंपर तेज रफ्तार में आ रही थी। जैसे ही उन्हें शक होने पर रुकवाया तो उसमें गटका भरा हुआ था। जो सभी गाड़ियां अवैध खनन से संलिप्त होना पाई गई थी। इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी को सूचित किया। मौके पर आकर वह चले गए और वह अपने साथियों सहित मौके पर ही था। इतने में देर रात को तीन गाड़ियों के मालिक मौके पर आए गए और गाड़ियों को ले जाने के लिए मुलाजिमों से जोर जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन
दो गाड़ियों के चालक और मालिक अपनी गाड़ियां लेकर भागने लगे। जैसे ही उन्हें रोकने का प्रयास किया तो गाड़ियों उसके व साथियों के ऊपर जान से मारने की नीयत से चढ़ाने लगे। इस बीच वह बाल-बाल गए और दो गाड़ियों को तो मौके से लेकर चले गए। तीसरी गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को बंद करके वह भी मौका से भाग गया। चौथी गाड़ी को संबंधित विभाग से बातचीत करने उपरांत सुरक्षित शुगर मिल शहजादपुर भिजवाया गया।