{"_id":"68321e366389be90dd07fbe3","slug":"drinking-water-problem-in-simran-vihar-and-amarpuri-ambala-news-c-36-1-sknl1003-143238-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिमरन विहार और अमरपुरी में पेयजल समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिमरन विहार और अमरपुरी में पेयजल समस्या
विज्ञापन
शशी
- फोटो : kathua
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सिमरन विहार और अमरपुरी में पेयजल की समस्या हो रही है। पिछले पांच दिन से लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
लोगों को कहना है कि पानी का कोई एक समय नहीं है। कई बार पानी आधी रात के बाद आता है, वह भी कुछ देर के लिए। पानी के लिए लोगों को रातभर जागना पड़ रहा है। इसके अलावा लोग बाहर से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।
कई दिनों से दिन में नहीं आया पानी
शशी ने बताया कि वह सिमरन विहार में रहते हैं। पिछले कई दिनों से कॉलोनी में पानी की समस्या चल रही है। कभी पानी आता है कभी नहीं आता रात को दस बजे के बाद पानी आता है वह भी कुछ देर के लिए। बिना पानी के बड़ी मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
खरीदकर पी रहे पानी
अमरपुरी निवासी सुनैना बताती हैं कि एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। अगर आता है तो वह भी गंदा पानी आता है। इस कारण बड़ी परेशानी हो रही है। मार्केट से पानी खरीदकर गुजारा चला रहे हैं।
तीन दिन से नहीं आ रहा पानी
पूनम ने बताया कि वह सिमरन विहार में रहती हैं। पिछले तीन दिन से बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है। पानी भरने के लिए कई बार रात रात भर जागना पड़ता है। शिकायत भी दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
दूसरी काॅलोनी से भर रहे पानी
अशोक बताते हैं कि वह अमरपुरी के निवासी है कुछ दिन से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है अगर आता है तो गंदा पानी आ रहा है ऐसे में हम दूसरी कॉलोनी से पानी भरकर ला रहे हैं।
दूसरे घर पर जाकर नहाना पड़ रहा
अमरपुरी निवासी रामधन ने बताया कि पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। उनका एक घर पास की ही कॉलाेनी में भी है इसलिए उन्हें वहां के घर पर जाकर नहाकर आना पड़ता है।
नरेंद्र पाल ने बताया कि वह अमरपुरी के निवासी हैं। पहले सुबह शाम पानी आता था। लेकिन कई दिनों से वह भी बंद हो गया है अब सिर्फ देर रात को ही पानी आ रहा है। वही भी पिछले कुछ दिन से बंद हो गया है।
वर्जन...
इन कॉलोनी से अभी तक पानी की समस्या के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है शिकायत आने के बाद चैक पानी की समस्या को चेक करवाया जाएगा।
हरभजन सिंह, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।

शशी- फोटो : kathua

शशी- फोटो : kathua

शशी- फोटो : kathua

शशी- फोटो : kathua

शशी- फोटो : kathua