फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drinking water crisis in Amarpuri of Cantonment for two weeks

Ambala News: छावनी के अमरपुरी में दो सप्ताह से पीने के पानी का संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Amarpuri of Cantonment for two weeks
- काॅलोनी के 20 घरों में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति, कुछ घरों में नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित अमरपुरी क्षेत्र में दो सप्ताह से पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह हैं कि करीब 20 घरों के लोग पानी को तरस रहे हैं, जबकि कुछ घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। आरोप है कि 15 दिन पूर्व डाली गई सीवरेज पाइप लाइन के दौरान पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया। लोगों ने इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। कनिष्ठ अभियंता जगदीप सिंह विर्क ने कहा कि यह नगर परिषद का काम है, उनकी जिम्मेदारी सीवरेज के काम के दौरान टूटी पाइप लाइन को ठीक करना है।
केस-1
तीन समय चल रहे मोटर फिर भी दिक्कत
जय प्रकाश ने बताया कि वह दिन में तीन बार सुबह, शाम और रात को उम्मीद में मोटर चलाते हैं लेकिन नल सूखे पड़े हैं। एक-एक घंटे तक मोटर चलाने से पानी तो नहीं आता पहले स्थिति फिर भी ठीक थी, कम से कम तड़के 4 बजे पानी मिल जाता था।
विज्ञापन


केस-2
वाटर फिल्टर भी हुआ खराब
कैलाश चंद्र ने बताया कि घर में पानी तो आ रहा है लेकिन वह इतना गंदा और बदबूदार है कि उसे इस्तेमाल करना मुमकिन नहीं है। 10 दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। गंदा पानी आने की वजह से घर में लगा वाटर फिल्टर खराब हो चुका है। हमने संबंधित विभाग में शिकायत भी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3
बिल्कुल नहीं आ रहा पानी
राम गोपाल ने बताया कि वह 69 वर्षीय बुजुर्ग हैं, उनका कूल्हे का ऑपरेशन हुआ था। वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। एक सप्ताह पहले हमारे घर की पाइप लाइन या तो टूट गई या ब्लॉक हो गई जिसके कारण घर में पानी की सप्लाई बंद है। मजबूरी में पड़ोसियों से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है।

केस-4
उबाल कर पी रहे पानी
अन्नू ने बताया कि कुछ दिनों से गंदा पानी आने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में उसे उबालकर पीना पड़ रहा है। शाम के समय जो पानी आता है वह ठीक नहीं है। छोटे बच्चों और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है।


केस-5
गंदे पानी के कारण हुआ इंफेक्शन
सुरेंद्र राजू ने बताया कि सीवरेज लाइन डालने के दौरान टूटी पाइप लाइन को हालांकि ठीक करने का दावा किया गया था लेकिन उसके बाद से आ रहे गंदे पानी के कारण इंफेक्शन हो गया जिसका इलाज अभी भी चल रहा है। अब वह दूसरी कॉलोनी से कैंपर में पानी भरकर ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed